Gautam Gambhir : पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इस बात के संकेत खुद गंभीर ने शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये दी है। उन्होंने अपनी पोस्ट में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उन्हें राजनीतिक दायित्वों से मुक्त करने की सिफारिश की है।
पढ़ें :- Shiva Sharma Murder Case : लखनऊ पुलिस की पकड़ से दूर श्रद्धा दुबे, DCP और इंस्पेक्टर के बाद अब ACP हजरतगंज पर बड़ा एक्शन
भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘मैंने माननीय पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा जी से अनुरोध किया है कि मुझे मेरे राजनीतिक कर्तव्यों से मुक्त करें ताकि मैं अपनी आगामी क्रिकेट प्रतिबद्धताओं पर ध्यान केंद्रित कर सकूं। उन्होंने आगे लिखा, ‘मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और गृहमंत्री अमित शाह जी को मुझे लोगों की सेवा करने का अवसर देने के लिए हृदय से धन्यवाद देता हूँ। जय हिन्द!”
I have requested Hon’ble Party President @JPNadda ji to relieve me of my political duties so that I can focus on my upcoming cricket commitments. I sincerely thank Hon’ble PM @narendramodi ji and Hon’ble HM @AmitShah ji for giving me the opportunity to serve the people. Jai Hind!
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) March 2, 2024