Punctuality BZA : भारत में लोग ट्रेन से सफर करने में आराम फील करते है। कभी कभी समय पर ट्रेन न आने से आने लोगों को परेशानी होती है। ट्रेन के लेट हाने की सही जानकारी भी लोगों को नहीं मिल पाती है। हालांकि, रेलवे अब इस समस्या से निपटने के लिए तकनीक का सहारा ले रहा है। भारतीय रेलवे ने ट्रेनों के समय पर चलने और उनकी देरी पर रियल-टाइम (real time ) नजर रखने के लिए अपना पहला एंड्रॉयड आधारित मोबाइल ऐप (Android-based mobile app) लॉन्च किया है। इस ऐप का नाम ‘पंक्चुअलिटी’ (Punctuality BZA) है। इसे साउथ कोस्ट रेलवे (South Coast Railway) के विजयवाड़ा मंडल ने तैयार किया है।
पढ़ें :- मोटोरोला ने लॉन्च किया 7,100mAh बैटरी वाला 5G फोन 'Motorola Edge 70 Max 5G', जाने फीचर्स
यह ऐप रेलवे अधिकारियों को ट्रेनों की आवाजाही और देरी की जानकारी तुरंत उपलब्ध कराएगा। यह ऐप ट्रेन के राइट टाइम (Right time) पर पल पल की नजर रखेगा। इसकी मदद से रेलवे अधिकारी और कंट्रोल रूम (Control Room) के कर्मचारी कहीं से भी ट्रेनों की स्थिति पर नजर रख सकेंगे। इसके लिए अब डेस्कटॉप सिस्टम (desktop system) पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होगी।
जानकारी के मुताबिक यह नया ऐप पुराने ICMS वेब पोर्टल की कई परेशानियों को भी दूर करता है। पहले अधिकारियों को अलग-अलग स्क्रीन पर जाना पड़ता था और बार-बार ओटीपी डालकर लॉग इन करना पड़ता था, लेकिन अब यह प्रक्रिया काफी आसान और तेज हो गई है।
साउथ कोस्ट रेलवे के मुताबिक, ‘Punctuality BZA’ ऐप में ट्रेनों से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी एक ही डैशबोर्ड पर मिल जाती है।
इस ऐप की एक खास सुविधा यह भी है कि अगर कोई ट्रेन 15 मिनट से ज्यादा लेट होती है, तो अधिकारियों को अपने आप नोटिफिकेशन मिल जाता है। इससे वे तुरंत स्थिति का पता लगाकर जरूरी कदम उठा सकते हैं।