Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video: चोरी करने आया था चोर शटर में फंस गई गर्दन, 6 घंटे तक फंसा रहा बेचारा

Video: चोरी करने आया था चोर शटर में फंस गई गर्दन, 6 घंटे तक फंसा रहा बेचारा

By हर्ष गौतम 
Updated Date

Viral-Video:  गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में एक अजीबोगरीब और थोड़ा मजेदार मामला सामने आया है, जहां चोरी करने गया युवक खुद ही मुसीबत में फंस गया। अभय खंड स्थित एक क्लीनिक में चोरी की नीयत से घुसे चोर की हालत ऐसी हो गई कि उसे निकालने के लिए पुलिस और फायर ब्रिगेड को मशक्कत करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि चोर अभिषेक छत के रास्ते क्लीनिक के अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था। शटर के ऊपरी हिस्से में थोड़ी जगह देखकर उसने वहीं से अंदर एंट्री लेने का प्लान बनाया। उसका शरीर तो किसी तरह अंदर चला गया, लेकिन गर्दन शटर और दीवार के बीच ऐसी फंसी कि वह न आगे जा सका और न ही पीछे लौट पाया। अब चोरी का ये अनोखा कारनामा सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- Video- Reels बनाने की बीमारी, चिता से उपले निकालकर युवक ने सुलगाया हुक्का

करीब 6 घंटे तक वह इसी हालत में फंसा रहा। इस दौरान उसने निकलने की काफी कोशिश की, लेकिन हर बार नाकाम रहा। जब डॉक्टर क्लीनिक पहुंचे, तो उन्होंने यह नजारा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए फायर ब्रिगेड टीम को बुलाया। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। टीम ने सावधानी से शटर को काटा और काफी मशक्कत के बाद चोर को सुरक्षित बाहर निकाला। पूरी कार्रवाई में इस बात का खास ध्यान रखा गया कि उसे कोई अतिरिक्त चोट न पहुंचे। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पढ़ें :- VIDEO: बीच सड़क पर बाईक सवार बदमाशों ने गोली मार कर की अधिवक्ता की हत्या, तमंचा लहरा फरार हुए बदमाश
Advertisement