Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Ghode Ki Naal : बुरी शक्तियों से घोड़े की नाल बचाती है , बनाएगी मालामाल

Ghode Ki Naal : बुरी शक्तियों से घोड़े की नाल बचाती है , बनाएगी मालामाल

By अनूप कुमार 
Updated Date

Ghode Ki Naal : बुरी शक्तियों से बचने के लिए पौराणिक ग्रंथों अनेको उपाय बताए गए है। घोड़े की नाल को बहुत चमत्कारी माना जाता है। मान्यता है कि घोड़े की नाल केवल बुरी शक्तियों से ही नहीं बचाती बल्कि जीवन में आ रही आर्थिक संकटों से भी छुटकारा दिलाती है। आइए जानते हैं घोड़े की नाल के कुछ विशेष उपाय।

पढ़ें :- Ravi Pradosh vrat 2024 shubh muhurat : रवि प्रदोष व्रत में करें श्री महेश्वराय नम: का जप , जानें तिथि और पूजन विधि

घोड़े की नाल के फायदे

1. काले घोड़े की नाल को एक काले रंग के कपड़े में लपेटकर अपने घर की तिजोरी या धन वाली जगह पर रख दें। इससे धन-दौलत में वृद्धि होगी और कभी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

2. अगर शनिवार के दिन घोड़े की नाल घर में लाकर उसे घर के मुख्य द्वार पर टांग दें। ऐसा करने से वास्तु दोष और शनि दोष दूर होता है। साथ ही घर में बुरी शक्तियां प्रवेश नहीं करती।

3. इसके अलावा अगर आप नौकरी में तरक्की या बिजनेस में लाभ पाना चाहते हैं तो शनिवार के दिन घोड़े की नाल से बने छल्ले को अपने हाथ की मध्यमा उंगली में पहनें।

पढ़ें :- Ganga Saptami 2024 : गंगा सप्तमी पर दीपदान का विधान है, गंगा में डुबकी और दान से होती है मनोकामना पूर्ण
Advertisement