गिलोय एक आयुर्वेदिक औषधी है। इसका सेवन करने से शरीर को तमाम फायदे तो होते ही है बल्कि कई बीमारियों से भी बचाता है। गिलोय एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते है। कई बीमारियों से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। आप गिलोय का जूस या फिर इसका पाउडर बना कर सेवन कर सकते है।
पढ़ें :- Cough Syrup Case : कफ सिरप कांड के सरगना शुभम जायसवाल के खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी
गिलोय का सेवन करने से इम्यूनिटी बेहतर होती है। जो बीमारियों और संक्रमण से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है और रक्षा करता है।
इतना ही नहीं गिलोय का सेवन करने से शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है।
गिलोय में एंटी हाइपरग्लाइसेमिक गुण डायबिटीज में फायदा करता है। इसके अलावा गिलोय हार्ट के लिए भी फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से बीपी कंट्रोल रहता है। इतना ही नहीं गिलोय डेंगू में भी फायदा करता है। गिलोय में एंटीपायरेटिक गुण बुखार में आराम पहुंचाते है। इसके अलावा इसका सेवन करने से पेट से संबंधित दिक्कतों से छुटकारा दिलाता है। साथ ही खून की कमी को भी दूर करता है।