नई दिल्ली। गोवा विधानसभा अध्यक्ष रमेश तावड़कर (Goa Assembly Speaker Ramesh Tawadkar) ने गुरुवार को मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (Chief Minister Pramod Sawant) के नेतृत्व वाली कैबिनेट में शामिल होने से पहले अपने पद से इस्तीफा दे दिया। तावड़कर और पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत (Former Chief Minister Digambar Kamat) को दोपहर 12 बजे राजभवन में राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। 57 वर्षीय कैनाकोना विधायक ने सुबह विधानसभा परिसर में राज्य विधानमंडल सचिव नम्रता उलमान (State Legislature Secretary Namrata Ulman) को अपना इस्तीफा सौंप दिया। दो नए मंत्रियों को शामिल करने के साथ ही राज्य मंत्रिमंडल में आज दिन में फेरबदल होने वाला है।
पढ़ें :- Rain alert: कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, गर्मी से मिलेगी राहत, कई जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी
18 जून को गोविंद गौड़े (Govind Gaude) को मंत्रिमंडल से हटाए जाने के बाद एक मंत्री पद खाली है, जबकि एक अन्य मंत्री एलेक्सो सेक्वेरा ने बुधवार को निजी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया था। मुख्यमंत्री सावंत ने बुधवार को पुष्टि की थी कि तावड़कर और कामत को मंत्री बनाया जाएगा। मार्च 2022 में भाजपा (BJP) की ओर से गोवा चुनाव जीतने के तुरंत बाद तावड़कर को विधानसभा अध्यक्ष चुना गया था। वे 2007 में विधानसभा के लिए चुने गए थे। उन्होंने भाजपा सरकारों में खेल, आदिवासी कल्याण और कृषि जैसे विभागों के साथ मंत्री के रूप में कार्य किया है।