Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. इन जातकों पर हमेशा बनी रहती है भगवान की कृपा

इन जातकों पर हमेशा बनी रहती है भगवान की कृपा

By प्रिया सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। प्रत्येक व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार देवी-देवता का पूजन करता है। कई लोगों पर भगवान की कृपा बन जाती है जबकि कई लोग लगातार कठिन परीक्षा से गुजरते रहते हैं। माना जाता है कि जिस भी व्यक्ति पर भगवान की कृपा हो जाती है उनके जीवन में फिर किसी चीज का अभाव नहीं रह जाता है।

पढ़ें :- Ravi Pradosh vrat 2024 shubh muhurat : रवि प्रदोष व्रत में करें श्री महेश्वराय नम: का जप , जानें तिथि और पूजन विधि

बताया जाता है कि आप पर भगवान की कृपा है या नहीं? या आगे भगवान की कृपा होगी या नहीं? यह जन्मकुंडली देखकर सरलता से बताया जा सकता है।

जन्मकुंडली आप के कुंडली में दशमेश यदि बुध हो और उस पर शुभ ग्रहों की दृष्टि पड़ रही हो तो जातकों पर भगवान की कृपा बना रहता है।

नवमेश यदि उच्चस्थ हो, उस पर शुभ ग्रह जैसे पूर्ण चंद्र, बुध, गुरु, शुक्र की दृष्टि हो तो ऐसे जातक पर प्रभु कृपा होती है।

नवमेश यदि पूर्ण बली हो और उस पर गुरु की दृष्टि हो तो ऐसे जातक पर परमात्मा की पूर्ण कृपादृष्टि होती है।

पढ़ें :- Ganga Saptami 2024 : गंगा सप्तमी पर दीपदान का विधान है, गंगा में डुबकी और दान से होती है मनोकामना पूर्ण
Advertisement