नई दिल्ली। आज फिर सोने के दामों में कुछ गिरावट आई है। जिसके चलते सराफा बाजार में हलचल मच गई। बतादें कि सावन के लगते ही सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली थी पर सावन के पहले सोमवार के बाद आज फिर सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। आज 15 जुलाई का 10 ग्राम के नये रेट के बारे में आप भी जानें अपने शहरों का 18 कैरेट व 22 ओर 24 कैरेट सोने का लगातार बढ़त के बाद आज मंगलवार को सोने की कीमतों में हल्की गिरावट आई है।
आज मंगलवार को सोने के दाम में 110 प्रति 10 ग्राम की गिरावट और चांदी के रेट में 4000 प्रति किलो का उछाल आया है। नई कीमतों के बाद सोने 99 हजार के पार और चांदी के दाम 1.19 लाख पर ट्रेंड कर रहे है। आज मंगलवार को दिल्ली सराफा बाजार में 18 कैरेट सोने का भाव 10 ग्राम सोने की कीमत 75 030/- रुपये। 22 कैरेट सोने के दाम 91,600 और 24 कैरेट का भाव 99,920 इसके अलावा वहीं 1 किलो चांदी की कीमत 1, 19,000 हजार रुपए चल रहा है।
पढ़ें :- Modi-Putin Joint Statement : पुतिन,बोले- 'भारत को जारी रहेगी फ्यूल सप्लाई', पीएम मोदी ने कहा- रूसी नागरिकों को मिलेगा फ्री ई-टूरिस्ट वीजा
आप के शहर के सोने चांदी के रेट
आज 18 कैरेट सोने का भाव
18 कैरेट सोने की बात करें तो दिल्ली सराफा बाजार में आज का भाव 10 ग्राम सोने की कीमत 75 030/- रुपये। वहीं कोलकाता और मुंबई सराफा बाजार में 74, 910/- रुपये। इंदौर और भोपाल में सोने का भाव 74, 950 चल रहा है। चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 75, 400/- रुपये पर चल रहा है।
आज 22 कैरेट सोने का भाव
वहीं 22 कैरेट सोने की बात की जाये तो आज का भाव भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 91, 600/- रुपये । लखनऊ, दिल्ली,जयपुर सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 91,700/- रुपये ।हैदराबाद, केरल, कोलकाता, मुंबई सराफा बाजार में 91,550/- रुपये में रहा है।
पढ़ें :- Putin India Visit : पुतिन-पीएम मोदी की जॉइंट PC, खेल और स्वास्थ्य के साथ कामगारों की आवाजाही पर रूस-भारत में समझौता
आज 24 कैरेट सोने का भाव
सबसे शुद्व सोने की बात करें तो 24 कैरेट सोने का आज का भाव एमपी के भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 99,930 रुपये
वहीं दिल्ली जयपुर लखनऊ और चंडीगढ़ सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 1,00,030 /- रुपये। इसके अलावा हैदराबाद, केरल, बैंगलुरू और मुंबई सराफा बाजार में 99, 880/- रुपये । चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 99,880/- रुपये पर चल रहा है।
आज चांदी का भाव
जयपुर कोलकाता अहमदाबाद लखनऊ मुंबई दिल्ली सराफा बाजार में 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 1,19 000 /- रुपये चल रही है। चेन्नई, मदुरै , हैदराबाद,और केरल सराफा बाजार में कीमत 1,27,000/- रुपये। भोपाल और इंदौर में 1 किलो चांदी की कीमत 1,19 000/ रुपए ट्रेंड कर रही है।