Gold Buy in One Rupees : अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) पर सोने की खरीदारी को शुभ माना जाता है, लेकिन आजकल सोने के दाम आसमान पर हैं। सर्राफा बाजार (Bullion Market) में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का भाव (Gold Rate) 71,500 रुपये तक पहुंच गया है, लेकिन आप 1 रुपये में 24 कैरेट गोल्ड की खरीदारी कर सकते हैं। यहां कुछ ऑप्शन बताए गए हैं, जहां से सिर्फ 1 रुपये में 24 कैरेट गोल्ड खरीदा जा सकता है।
पढ़ें :- BJP ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए अमरपाल मौर्य, हनुमान मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
1 रुपये में सोने की खरीदारी करने के लिए आपको किसी ज्वैलरी की दुकान पर जाने की जरूरत नहीं है, बल्कि आप घर बैठे डिजिटल तरीके से गोल्ड की खरीदारी कर सकते हैं। हालांकि अगर आप ज्यादा सोना खरीदना चाहते हैं तो ये आप पर निर्भर करेगा। डिजिटल गोल्ड का भाव (Digital Gold Rate), सर्राफा बाजार (Bullion Market) की कीमत जितना ही होता है। ये सोना डिजिटली तरीके से आपके वॉलेट में जमा किया जाता है, जिसे जब चाहें तब खरीद-बेच सकते हैं।
कहां से खरीद सकते हैं डिजिटल सोना?
भारत में MMTC-PAMP India Pvt. Ltd, Augmont Gold Ltd जैसी कंपनियां डिजिटल गोल्ड (Digital Gold) खरीदने का विकल्प देती हैं। इसके अलावा गूगल पे (Google Pay) और फोनपे (PhonePe) जैसे पॉपुलर ऐप्स के जरिए भी डिजिटल गोल्ड (Digital Gold) की खरीदारी हो सकती है। इसके बाद आप इसे जब चाहें बेच भी सकते हैं। बेचने के बाद मिला रिटर्न आपके अकाउंट में भेजा जाएगा।
नकली सोने की कैसे करें पहचान?
पढ़ें :- केमिस्ट्री प्रोफेसर से राजनीति तक का सफर: कौन है भाजपा IT सेल की कमान संभालने वाले दीपक महस्के
अगर आप अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) पर सोना खरीदने जा रहे हैं तो आपको कुछ चीजों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। गोल्ड की हॉलमार्किंग चेक करना चाहिए। साथ ही BIS Care ऐप पर HUID नंबर डालकर, उस गोल्ड की शुद्धता, ज्वैलर्स डिटेल और अन्य चीजों की जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा, भारतीय मानक ब्यूरो (Indian Standards Bureau) का लोगो ज्वैलर्स के दुकान चेक करना चाहिए।
सर्राफा बाजार में आज गोल्ड का रेट
सर्राफा बाजार (Bullion Market) में आज 24 कैरेट गोल्ड का रेट 71500 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 65500 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। 750 प्योरिटी सोना बुलियन मार्केट (Bullion Market) में 53718 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसके अलावा, 585 प्योरिटी का सोना 41900 प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।