Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Gold- Silvar Price Hike : सोना 91 हजार, चांदी एक लाख पार, लगातार बढ़ रहे दामों के पीछे ये हैं कारण

Gold- Silvar Price Hike : सोना 91 हजार, चांदी एक लाख पार, लगातार बढ़ रहे दामों के पीछे ये हैं कारण

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। सोने के दामों में उछाल जारी है। एक जनवरी से 15 मार्च के सफर में सोने में 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी का सफर तय किया है। शनिवार को सोना राजधानी की बाजारों में 91 हजार रुपये प्रति दस ग्राम पहुंच गया। चांदी भी सोने से कदमताल मिलाए हुए है और रुकने का नाम नहीं ले रही है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

15 मार्च को चांदी के दाम 1,03,600 रुपये प्रति दस ग्राम पहुंच गए। सर्राफा व्यापारियों का मानना है कि अभी सोने के दाम और चढ़ेंगे। हालांकि बीच में एक बार थोड़ा सोने की चाल डगमगा भी सकती है, लेकिन पड़ाव एक लाख के आसपास दिसंबर 2025 अंत में रुकने का अनुमान लगाया जा रहा है।

शेयर बाजार में खराब स्थिती से चढ़ा सोना

चौक सराफा व्यापारी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष आदिश जैन कहते हैं कि यूक्रेन, रूस, अमेरिका के बीच तनातनी। बाजार में शेयर बाजार की खराब होती स्थिति के कारण लोगों का विश्वास सोने की तरफ फिर बढ़ा है। इसलिए खरीद सोने की ज्यादा हो रही है।

अमेरिका की टैरिफ नीति से भी सेंसेक्स बाजार से विदेशी मुद्रा का निकलना, भारतीयों का भी बाजार से पैसा निकालना एक बड़ा कारण है। अब यही वर्ग सोने में निवेश की तरफ जा रहा है। वहीं अप्रैल में जिनके घरों में शादियां हैं, उनको और जेब ढीली करनी पड़ेगी।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

सोने की खान से पर्याप्त सोना न निकलना भी एक अहम कारण

उधर इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के नार्थ हेड अनुराग रस्तोगी कहते हैं कि सोने के दामों में उछाल के पीछे कई कारण हैं। वर्तमान में सेंसेक्स बाजार से निवेशकों का बाहर आना, बैंकों में आने वाले समय में कम ब्याज दरें होने का अनुमान, सोने की खान में पर्याप्त सोना न निकलना और लागत ज्यादा आने के साथ ही विश्व के कई देशों के बीच खींचतान एक बड़ा कारण है। एक वर्ग निवेश वहां करना चाहता है जहां स्थिरता हो, वर्तमान स्थितियों में सोना सबसे स्थिर, टिकाऊ निवेश बनकर उभरा है।

सोने व चांदी के दाम कुछ इस तरह उछाला

तिथि सोना (10 ग्राम) चांदी (प्रति किलो)

एक जनवरी 78,715 90,500

पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है

31 जनवरी 83,210 98,500

एक फरवरी 84,500 95,300

नौ फरवरी 87,315 99,500

15 मार्च 91,000 1,03,600

Advertisement