Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Gold-Silver Price : सस्ता हुआ सोना, तो चांदी भी फिसली, मिस्ड कॉल से जानें आज का भाव

Gold-Silver Price : सस्ता हुआ सोना, तो चांदी भी फिसली, मिस्ड कॉल से जानें आज का भाव

By संतोष सिंह 
Updated Date

gold-silver-prices

नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव में बीते एक सप्ताह में उछाल देखने को मिला है, लेकिन इस सप्ताह के पहले ही दिन सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट हुई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन ने बताया कि सोमवार को सोने के भाव में फिसलन दर्ज की गई है। बाजार में 249 रुपये की गिरावट के साथ 999 शुद्धता वाले सोने का भाव 48150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी की चमक भी आज फीकी हुई है। 1223 रुपये की कटौती के साथ चांदी 67689 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है।

पढ़ें :- पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल, सीएम की मौजूदगी में ली सदस्यता

मिस्ड कॉल से जानें भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वैलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा www.ibja.co पर अपडेट्स देख सकते हैं।

 

देखें सोने-चांदी का 19 जुलाई का रेट

पढ़ें :- World Press Freedom Day : ग्लोबल रैंकिंग में पाकिस्तान और सूडान से बदतर है भारत की स्थिति, देखिए चौंकाने वाली रिपोर्ट

शुद्धता                                                                      सोमवार सुबह का भाव     

सोना (प्रति 10 ग्राम) 999                                                    48150
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995                                                     47957
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916                                                      44105
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750                                                      36113
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585                                                       28168
चांदी (प्रति 1 किलो) 999                                                       67689

ऐसे करें सोने की शुद्धता की पहचान

बता दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन 24 कैरेट गोल्ड की ज्वैलरी नहीं बनती है। आम तौर पर ज्वैलरी बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें 91.66 फीसदी सोना होता है। अगर आप 22 कैरेट सोने की ज्वैलरी लेते हैं तो आपको पता होना चाहिए कि इसमें 22 कैरेट गोल्ड के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है। ज्वैलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं, और ये निशान ज्वैलरी में होते हैं।

इसमें से एक कैरेट को लेकर लेकर होता है। अगर 22 कैरेट की ज्वैलरी होगी तो उसमें 916, 21 कैरेट की ज्वैलरी पर 875 और 18 कैरेट की ज्वैलरी पर 750 लिखा होता है। वहीं अगर ज्वैलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा। आप खुद ज्वैलरी में इस निशान को देख सकते हैं।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: इस दिन नामांकन दाखिल करेंगे पीएम मोदी, काशी में पर्चा भरने से पहले करेंगे रोड शो
Advertisement