Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Gold-Silver Price Today : 24 कैरेट सोना ऑल टाइम हाई 96,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, चांदी 2,500 चढ़ी

Gold-Silver Price Today : 24 कैरेट सोना ऑल टाइम हाई 96,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, चांदी 2,500 चढ़ी

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली में मंगलवार को सोने का भाव 50 रुपये बढ़कर 96,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इसकी पुष्टि अखिल भारतीय सर्राफा संघ (Bullion Association of India) ने की है। इससे पहले सोमवार को 24 कैरेट वाला सोना 50 रुपये की गिरावट के साथ 96,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

24 कैरेट वाले सोने का भाव 50 रुपए बढ़कर 96,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया जो इसका सर्वकालिक उच्चतम स्तर है। पिछले सत्र में यह 95,950 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

इस बीच, औद्योगिक मांग बढ़ने से चांदी की कीमत 2,500 रुपए बढ़कर 97,500 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। सोमवार को यह सफेद धातु 500 रुपये की गिरावट के साथ 95,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वैश्विक स्तर पर सोने का हाजिर भाव 13.67 डॉलर या 0.43 प्रतिशत बढ़कर 3,224.60 डॉलर प्रति औंस हो गया। इसके अलावा, कॉमेक्स सोना वायदा जून डिलीवरी के लिए 0.47 प्रतिशत बढ़कर 3,241.50 डॉलर प्रति औंस हो गया।

अबांस फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिंतन मेहता के अनुसार डॉलर के कमजोर होने और अमेरिकी व्यापार नीति से जुड़ी लगातार अनिश्चितता के कारण सोने की कीमतें अब तक के उच्चतम स्तर के आसपास स्थिर बनी हुई हैं।

मेहता ने कहा कि बुधवार को अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve) के चेयरमैन जेरोम पॉवेल (Chairman Jerome Powell) की आगामी प्रेस कॉन्फ्रेंस पर सभी की नजर रहेगी, जिसमें निवेशक यह जानना चाहेंगे कि यदि व्यापारिक तनाव बढ़ता है या आर्थिक स्थिति कमजोर होती है तो केंद्रीय बैंक क्या प्रतिक्रिया देगा। एशियाई बाजार में हाजिर चांदी मामूली गिरावट के साथ 32.32 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ कमोडिटी विश्लेषक सौमिल गांधी के अनुसार, अब व्यापारियों की नजर मंगलवार को जारी होने वाले एनवाई एम्पायर स्टेट मैन्युफैक्चरिंग इंडेक्स सहित अमेरिकी मैक्रो डेटा पर है। इसके अलावा, बाजार सहभागियों को अधिक जानकारी के लिए फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) के सदस्य थॉमस बार्किन और यूरोपीय सेंट्रल बैंक (ECB) की अध्यक्ष क्रिस्टीन लेगार्ड के भाषणों का भी इंतजार रहेगा। गांधी ने कहा कि हालांकि, मुख्य ध्यान टैरिफ संबंधी सुर्खियों पर रहेगा, जो सर्राफा कीमतों को प्रभावित कर सकता है।

Advertisement