Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Gold Silver Price Today : Russia-Ukraine संघर्ष के बीच सोना 51 हजार पार, चांदी 66 हजार तक पहुंची

Gold Silver Price Today : Russia-Ukraine संघर्ष के बीच सोना 51 हजार पार, चांदी 66 हजार तक पहुंची

By संतोष सिंह 
Updated Date

Gold Silver Price Today : यूक्रेन (Ukraine) के खिलाफ रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) के सैन्य कार्रवाई के एलान के तुरंत बाद कीमती धातुओं के भाव में आग लग गई है। अगर आप आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो पहले आपको इन कीमती धातुओं के ताजा भाव जान लेना जरूरी है। एमसीएक्स (MCX) पर गुरुवार को सोने (Gold) की कीमत 2.45 फीसदी की जबरदस्त बढ़ोत्तरी के साथ 50,615 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई से सोने (Gold) की बात करें, तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में आज सोने की कीमत साल 2022 में अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं  है। वहीं, चांदी की कीमतों में करीब 2 फीसदी का उछाल देखा गया है। चांदी कीमतें मौजूदा समय में 24.86 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।

पढ़ें :- पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल, सीएम की मौजूदगी में ली सदस्यता

चांदी 66 हजार के पार पहुंची

जहां सोने (Gold)  के दाम में जोरदार उछाल आया है। तो वहीं दूसरी ओर चांदी (Silver) का दाम भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। चांदी की कीमत 2.61 फीसदी की तेजी के साथ 66,271 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। बता दें कि रूसी राष्ट्रपति के एलान के बाद यूक्रेन (Ukraine)  के कई शहरों में धमाके होने की खबरें सामने आ रही हैं।

इस तरह पहचाने सोने की शुद्धता

आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क (Hall Mark) बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।

पढ़ें :- World Press Freedom Day : ग्लोबल रैंकिंग में पाकिस्तान और सूडान से बदतर है भारत की स्थिति, देखिए चौंकाने वाली रिपोर्ट

जाने अपने शहर में सोने-चांदी की कीमतें

देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion and Jewelers Association) के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।

Advertisement