Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Gold-Silver Price Today : सर्राफा बाजार धड़ाम, एक झटके में चांदी 25000 रुपए टूटी, सोना करीब 1800 रुपये हुआ सस्ता

Gold-Silver Price Today : सर्राफा बाजार धड़ाम, एक झटके में चांदी 25000 रुपए टूटी, सोना करीब 1800 रुपये हुआ सस्ता

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। अमेरिका और भारत की व्यापार समझौते (US-India Trade Agreement) के बाद पिछले कुछ दिनों से सोने-चांदी (Gold-Silver) की कीमतों में तेजी से उतार-चढ़ाव जारी है। सर्राफा बाजार (Bullion Market) में 3 फरवरी को सोना और चांदी (Gold-Silver)  के भावों में आई बढ़ोतरी के बाद अब आज गुरुवार 05 फरवरी को कीमतों में मंदी देखने को मिली है। आज गुरुवार को सोना और चांदी (Gold-Silver)  की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। एक झटके में चांदी जहां करीब 25000 रुपए प्रति किलो टूटी है तो सोने के भाव भी प्रति दस ग्राम 1800 रुपए सस्ता हुआ है।

पढ़ें :- मुज़फ्फरनगर में मजदूरों की बंधुआ मजदूरी का मामला बेहद चौंकाने वाला...राहुल गांधी ने उठाया सवाल

4 फरवरी को क्या थे भाव?

सर्राफा बाजार में सोना और चांदी (Gold-Silver)  की कीमतों में लगातार दूसरे दिन यानी 4 फरवरी को तेज उछाल आया था। चांदी करीब 2.98 लाख रुपये प्रति किलो और सोना 1.65 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचा। सर्राफा कारोबारियों (Bullion Traders) के अनुसार चांदी की कीमत 14,300 रुपये उछलकर 2,98,300 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,84,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

वहीं 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 7,400 रुपये चढ़कर 1,65,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचा। एक दिन पहले इसका बंद भाव 1,57,700 रुपये प्रति 10 ग्राम था। दोनों धातुओं में यह उछाल टैक्स सहित कीमतों में दर्ज किया गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ी सोना-चांदी की कीमतें

पढ़ें :- नया उत्तर प्रदेश आज वैश्विक निवेशकों के लिए विश्वास और विकास का फेवरेट डेस्टिनेशन बनकर उभर रहा: सीएम योगी

अंतरराष्ट्रीय बाजारों (International Markets) में सोना और चांदी (Gold-Silver)   की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े भू-राजनीतिक तनाव के चलते सुरक्षित निवेश (सेफ-हेवन) की मांग बढ़ने से पीली धातु में जोरदार उछाल आया।

स्पॉट गोल्ड (Spot Gold) 2.8 फीसदी की तेजी के साथ 5,076.01 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इससे एक दिन पहले सोने में 5.9 फीसदी की छलांग लगी थी, जो नवंबर 2008 के बाद एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त रही। पिछले गुरुवार को सोना रिकॉर्ड ऊंचाई 5,594.82 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचा था। वहीं, अप्रैल डिलीवरी के लिए अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 3.3 फीसदी चढ़कर 5,097.20 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करते दिखे।

चांदी की कीमतों में भी तेज उतार-चढ़ाव के बीच मजबूती आई। स्पॉट सिल्वर 5 फीसदी बढ़कर 89.38 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। इससे पहले गुरुवार को चांदी 121.64 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर तक गई थी, लेकिन शुक्रवार को एक ही सत्र में 27 फीसदी की रिकॉर्ड गिरावट के बाद सोमवार को यह एक महीने के निचले स्तर 71.33 डॉलर प्रति औंस तक फिसल गई थी।

Advertisement