Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. Gold- Silver Price Today :  मिडिल ईस्ट में सैन्य संघर्ष के बीच गोल्ड सुस्त, क्या है चांदी का हाल ?  जानें आज का रेट

Gold- Silver Price Today :  मिडिल ईस्ट में सैन्य संघर्ष के बीच गोल्ड सुस्त, क्या है चांदी का हाल ?  जानें आज का रेट

By अनूप कुमार 
Updated Date

Gold Silver Price Today :  मिडिल ईस्ट में जारी ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच वैश्विक और भारतीय सर्राफा बाजार में अस्थिरता का दौर जारी है। जंग के बीच वैश्विक अर्थव्यवस्था हिचकोले खा रही है। वहीं जंग का सीधा असर कीमती धातुओं पर पड़ रहा है।   विशेषकर सोने और चांदी की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। आज, 10 मार्च 2026 को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने के दाम में गिरावट देखी गई।

पढ़ें :- Gold-Silver Price Today : बजट से पहले सर्राफा बाजार धड़ाम, चांदी 27000 रुपये फिसली, सोना 13000 हुआ सस्ता

सोने की कीमतें
राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने की कीमतों में 10 रुपये प्रति दस ग्राम की मामूली गिरावट देखी गई। हालांकि, पिछले दो दिनों के रुझान को देखें तो यह गिरावट काफी बड़ी है। पिछले दो दिनों के भीतर 24 कैरेट सोना 1,970 रुपये प्रति दस ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,810 रुपये प्रति दस ग्राम तक कमजोर हो चुका है।

चांदी में मंदी
भारतीय सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में नरमी का दौर जारी है। सोने के साथ-साथ चांदी की चमक भी फीकी पड़ी है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। चार दिनों तक स्थिर रहने के बाद, पिछले दो दिनों में चांदी के दाम 5,100 रुपये प्रति किलोग्राम तक गिर चुके हैं।

दिल्ली में चांदी
आज दिल्ली में चांदी 100 रुपये सस्ती होकर 2,79,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है। मुंबई और कोलकाता में भी चांदी दिल्ली के समान 2,79,900 रुपये के भाव पर बिक रही है।

डॉलर की मजबूती
विशेषज्ञों का मानना है कि डॉलर की मजबूती ने सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग को फिलहाल प्रभावित किया है।

पढ़ें :- Gold-Silver Price Today : चांदी में तूफानी तेजी, पहली बार 4 लाख पार, सोने ने तोड़ा रिकॉर्ड, जानें आज का भाव?
Advertisement