Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Gold-Silver Price Today : शादी के सीजन सोना-चांदी खरीदने का सुनहरा मौका,जानें आज का ताजा रेट

Gold-Silver Price Today : शादी के सीजन सोना-चांदी खरीदने का सुनहरा मौका,जानें आज का ताजा रेट

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली: देश भर में शादी सीजन शुरू हो गया है। इस सीजन सोने-चांदी की डिमांड बढ़ना तय है, लेकिन अगर इस दौरान सोना भी सस्ता हो जाए तो यह सोने पर सुहागा ही है। यानी आपके लिए सोना खरीदने का जबरदस्त मौका है। अगर आपके घर में शादी है और आप सोने-चांदी की खरीदारी करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। आज यानी 14 नवंबर को सोने-चांदी की कीमतों में (Gold and Silver Prices) एक बार फिर भारी गिरावट आई है। आज आप सस्ते रेट पर सोना-चांदी (Gold Become Cheaper) खरीद सकते हैं।

पढ़ें :- यूपी में DM, ADM और SDM के ट्रांसफर पर लगी रोक, पीलीभीत वोटर लिस्ट गड़बड़ी मामले में अधिकारियों पर कार्रवाई

आज गुरुवार अर्थात 14 नवम्बर को सोने चांदी के भाव मे गिरावट देखी जा रही है। गोल्ड लगभग 599 रुपये सस्ता होकर 73995 रूपये प्रति 10 ग्राम पर खुला और चांदी 1088 रुपये कमजोर होकर 89000 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है।

दिल्ली में आज सोने की कीमत 

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 70,590 रुपये प्रति 10 ग्राम  जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 76,990 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, दिल्ली में 1 किलो चांदी की कीमत (Silver Price )  89,500 रुपये है।

MCX पर क्या है सोने का रेट

पढ़ें :- IND vs NZ 1st T20I Live : आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा पहला टी20, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच

मल्‍टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोने के रेट ( Gold Rate) में गिरावट देखी जा रही है। आज MCX पर सोना 73995 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। इसके बाद दोपहर 12:45 बजे के करीब एमसीएक्स पर गोल्ड दिसंबर फ्यूचर कांट्रैक्ट (Gold Rate) 845 रुपये 1.13% की गिरावट के साथ 73637 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। बीते दिन सोना 74482 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

MCX पर क्या है चांदी का रेट

वहीं, आज मल्‍टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी 89000.00 रुपये प्रतिकिलो के स्तर पर खुला। जिसके बाद दोपहर 12:45 बजे के करीब चांदी की कीमत ( Silver Rate) 2191 रुपये यानी 2.46% की भारी गिरावट के साथ 87006.00 रुपये प्रतिकिलो पर पहुंच गई है.पिछले दिन चांदी 89197 रुपये प्रतिकिलो पर बंद हुआ था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 8 सप्ताह के निचले स्तर

भारतीय बाजार (Indian Market) के अलावा अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो सोने के भाव में गुरुवार को लगातार पांचवें दिन गिरावट दर्ज की गई और यह आठ सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गया। अमेरिकी डॉलर (US Dollar) मजबूत होने और ट्रेजरी यील्ड में वृद्धि के कारण सोने की कीमतों में दबाव बना रहा है। इसके साथ ही, फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) द्वारा ब्याज दर में कटौती पर अनिश्चितता भी सोने की कीमतों को प्रभावित कर रही है।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

अमेरिकी डॉलर (US Dollar) एक साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, जिससे विदेशी खरीदारों के लिए सोना अधिक महंगा हो गया, जबकि ट्रेजरी यील्ड जुलाई के बाद के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। स्पॉट गोल्ड (Spot Gold) 0.6% गिरकर 2,559.39 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जो सत्र के शुरुआत में 19 सितंबर के बाद के सबसे निचले स्तर पर था। यूएस गोल्ड फ्यूचर्स (US Gold Futures) 0.9% गिरकर 2,564.00 डॉलर पर आ गए। स्पॉट सिल्वर 0.9% गिरकर 30.05 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जो 19 सितंबर के बाद के सबसे निचले स्तर पर है।

Advertisement