Gold Silver Rate Today : जियो-पॉलिटिकल टेंशन का असर कीमती धातुओं पर भी देखने को मिल रहा है। घरेलू कमोडिटी बाजार में बुधवार, 11 मार्च को सोना-चांदी की कीमतों में दबाव देखा जा रहा है। आज के कारोबार में सोना 0.5% से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है, जबकि सफेद मंहगी धातु चांदी के भाव में भी 1% की गिरावट दर्ज की जा रही है। इससे पहले वाले कारोबारी सत्र में सोना और चांदी की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया था।
पढ़ें :- Gold Silver Rate Today : सोने-चांदी में तेजी , खरीदने से पहले जान लीजिए रेट
MCX पर सोने-चांदी का भाव
कारोबार के शुरुआती दौर में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाला सोना 469 रुपये या 0.29% की गिरावट के साथ 162834 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, MCX पर मई की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाली चांदी 1650 रुपये या 0.59% लुढ़ककर 276200 रुपये प्रति किलो के लेवल पर कारोबार कर रही थी।
दिल्ली
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 162,770 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जबकि 22 कैरेट सोना 149,206 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है।
मुंबई
मुंबई में बुधवार को 24 कैरेट सोना 163,050 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है, जबकि 22 कैरेट की कीमत 149,463 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता
इसी तरह, कोलकाता में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 162,830 रुपये और 22 कैरेट का भाव 149,261 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है।
चेन्नई
इसके बाद चेन्नई में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 163,520 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट की कीमत 149,893 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।
हाई से इतनी सस्ती मिल रही चांदी
बात अगर Silver के हाई से आई तुलना की करें, तो ये कीमती धातु अभी भी करीब 1,44,495 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती मिल रही है। बीते 29 जनवरी को पहली बात Silver का वायदा भाव 4 लाख रुपये के पार निकला था और 4,20,048 रुपये का लाइफ टाइम हाई लेवल छुआ था, लेकिन इसके बाद भाव बुरी तरह क्रैश हुआ और गिरते हुए 2.25 लाख रुपये तक आ गया था।