Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Gold-Silver Rate Today : सोने की कीमतों में जोरदार गिरावट,चांदी भी फिसली, देखें आपके शहर में क्या है दाम?

Gold-Silver Rate Today : सोने की कीमतों में जोरदार गिरावट,चांदी भी फिसली, देखें आपके शहर में क्या है दाम?

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। दिवाली (Diwali) बाद सोने और चांदी में लगातार भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। शुक्रवार 24 अक्टूबर को भी सोने (Gold) और चांदी (Silver) के भाव में जोरदार गिरावट देखने को मिल रही है। जो तेजी हमें दिवाली (Diwali)  तक दोनों की कीमत में देखी थी। अब उतनी ही गिरावट दोनों में आ रही है। सबसे पहले जानते हैं कि देशभर में सोने और चांदी का क्या भाव (Gold-Silver Rate) चल रहा है?

पढ़ें :- Gold Price Today :  सोने में चमक बरकरार, चांदी पड़ी नम ; 21 फरवरी को ​कितना है रेट?

सोने की कितनी है कीमत?
सुबह 9.25 बजे एमसीएक्स में 24 कैरेट सोने की कीमत 123,700 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। इसमें 404 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। सोने ने अब तक 123,463 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 123,728 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है। IBJA में कल शाम 24 कैरेट सोने की कीमत 123,350 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 12039 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।

कितनी है चांदी की कीमत?

सुबह 9.33 बजे 1 किलो चांदी का भाव एमसीएक्स में 147,459 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया है। इसमें 1053 रुपये प्रति किलो की गिरावट है। चांदी ने अब तक 146,500 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 147,459 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है।

पढ़ें :- Gold price today 30 December 2025: बड़ी गिरावट के बाद फिर टूटे खरीदार! सिल्वर की बढ़ी चमक; गोल्ड में जोरदार तेजी
Advertisement