Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. मोबाइल यूजर्स की बल्ले-बल्ले! BSNL के 91 रुपये वाले प्लान में मिलेगी 90 दिन की वैलिडिटी

मोबाइल यूजर्स की बल्ले-बल्ले! BSNL के 91 रुपये वाले प्लान में मिलेगी 90 दिन की वैलिडिटी

By Abhimanyu 
Updated Date

BSNL Rs 91 Plan: निजी कंपनियों के महंगे प्लान से मोबाइल यूजर्स काफी नाराज है, और वह अपने सिम को पोर्ट कराने की बात कर रहे हैं। वहीं, बीएसएनएल अभी भी एक से एक बढ़कर सस्ते प्लान्स ऑफर कर रहा है। जिसमें एक प्लान ऐसा भी है, जिसमें यूजर्स को पूरे 90 दिन की वैलिडिटी दी जाती है। सबसे अच्छी बात यह है कि इस प्लान की कीमत 100 रुपये से भी कम है।

पढ़ें :- OPPO Reno 17 Pro : 9 नवंबर को लॉन्च होंगे OPPO के ये फोन, जानें कैमरा और डिस्प्ले के साथ कीमत

दरअसल, देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल हमेशा से अपने यूजर्स को सस्ते प्लान ऑफर करती रहती है। जबकि, निजी कंपनियों के एक महीने वाले बेसिक प्लान की कीमत भी 200 या उससे ज्यादा है। इसी बीच जो यूजर्स अपने सिम को एक्टिव रखना चाहते हैं वह BSNL के 91 रुपये वाले प्लान ले सकते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 90 दिन की है।इस प्लान के साथ टॉक टॉइम वाउचर के जरिये कॉलिंग की सुविधा के लिए 1.5 पैसे पर सेकंड के हिसाब से पैसे खर्च करने पड़ेंगे।

Advertisement