Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Google Gemini 4 Neon AI model : गूगल ने जेमिनी 4 नियॉन AI मॉडल लॉन्च किया , बेहतर जवाब देने के लिए किया गया तैयार

Google Gemini 4 Neon AI model : गूगल ने जेमिनी 4 नियॉन AI मॉडल लॉन्च किया , बेहतर जवाब देने के लिए किया गया तैयार

By अनूप कुमार 
Updated Date

Google Gemini 4 Neon AI model :  गूगल ने अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल की सीरीज में नया मॉडल जेमिनी 4 नियॉन पेश किया है। ये मॉडल कोडिंग, रिसर्च, गणित, साइबर सुरक्षा और कानूनी दस्तावेज जांच में सहायक है। यह जेमिनी 4 कार्बन से 3 गुना तेज और 60% सस्ता है। जेमिनी ऐप में अब नियॉन ने आर्गन की जगह ली है। जेमिनी 3.1 प्रो बंद कर दिया गया है। इसे रोजमर्रा के मुश्किल कामों को कम समय में पूरा करने और बेहतर जवाब देने के लिए तैयार किया गया है।

पढ़ें :- Google के सीईओ सुंदर पिचाई ने AI को लेकर दी ये चेतावनी, बोले-इस पर 'आंख मूंद' कर नहीं करें भरोसा

कोडिंग और रिसर्च के काम में मिलेगी मदद
जेमिनी 4 नियॉन का इस्तेमाल कोडिंग, जानकारी जुटाने और बड़े डाटा को समझने जैसे कामों में किया जा सकता है।

गूगल के मुताबिक, यह जेमिनी 4 कार्बन के मुकाबले करीब 3 गुना तेजी से काम करता है और इसकी लागत भी लगभग 60 प्रतिशत कम है। यह लिखे हुए शब्दों के साथ आवाज, तस्वीर और वीडियो को भी समझ सकता है।

इसमें यूजर को अपनी जरूरत के अनुसार सोचने के 4 अलग-अलग स्तर चुनने का विकल्प मिलता है।

इसमें टेक्स्ट, ऑडियो, इमेज और वीडियो इनपुट को समझने की क्षमता है। वहीं इसमें Low, Medium, High और Extra High के चार Thinking Levels दिए गए हैं। इसमें यूजर अपने काम के हिसाब से इन्हें चुन सकते हैं। साथ ही आसान काम के लिए कम और जटिल रिसर्च या कोडिंग के लिए ज्यादा Thinking Level इस्तेमाल किया जा सकता है।

डेवलपर्स के लिए Gemini 4 Neon की API कीमत प्रति 10 लाख इनपुट टोकन 3 डॉलर और आउटपुट टोकन 15 डॉलर रखी गई है। Cached Input की कीमत 0.15 डॉलर प्रति 10 लाख टोकन है। यानी पहले से प्रोसेस किए गए इनपुट पर कम खर्च आएगा।

Advertisement