Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Google Map ने दिखा दिया ‘यमलोक’ का रास्ता! किस्मत अच्छी रही जो बच गयी जान

Google Map ने दिखा दिया ‘यमलोक’ का रास्ता! किस्मत अच्छी रही जो बच गयी जान

By Abhimanyu 
Updated Date

Google map showed wrong route: आज के जमाने में लोग पूरी तरह तकनीक पर निर्भर होते जा रहे हैं और बिना सोचे समझे तकनीक आंख मूंदकर भरोसा जताते हैं, लेकिन ये आदत लोगों को कई बार मौत के मुंह में ले जा रही है। पिछले कुछ सालों की बात करें तो गूगल मैप इसका एक बड़ा उदाहरण रहा है, जिसके दिखाये रास्तों पर चलकर लोग हादसों का शिकार हो चुके हैं। ताजा मामला यूपी के महराजगंज का है, जहां पर गूगल मैप के चक्कर में कार सवार लोगों की जान बाल-बाल बची।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

रिपोर्ट्स के अनुसार, महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के कुशहा गांव के पास शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। जब गूगल मैप के बताए गलत रास्ते पर चलकर एक वैगनार कार निर्माणाधीन बाईपास पर चढ़ गई और 40 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। राहत वाली बात यह रही कि इस हादसे में कार में बैठे सभी 4 लोगों को सिर्फ मामूली चोटें ही आयी।वहीं, प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। ये सभी लोग कार सवार बस्ती जिले के निवासी थे और नेपाल से लौट रहे थे। घायलों की पहचान जसविंदर सिंह, आकाश श्रीवास्तव, काजल आर्या और रोकैया के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि गूगल मैप कार सवार लोगों को सोनौली से गोरखपुर ले जा रहा था, लेकिन कोल्हुई बाईपास के पास लगी बैरिकेडिंग और डायवर्जन संकेत को नजरअंदाज कर वे अधूरे रास्ते पर बढ़ते चले गए। जैसे ही कार निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर चढ़ी तो ड्राइवर को संदेह हुआ कि आगे सड़क ही नहीं है। जिसके बाद ड्राइवर मे ब्रेक लगाकर कार रोकने की कोशिश की, लेकिन गाड़ी 40 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी।

हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को गड्ढे से बाहर निकलवाया, जो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हपो चुकी थी। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया और घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया। यह पहला मौका नहीं है जब गूगल मैप के चलते कोई हादसा हुआ। हाल ही में महाराजगंज जिले के ही फरेंदा थाना क्षेत्र में गूगल मैप ने एक कार को अधूरी फ्लाईओवर के ऊपर पहुंचा दिया था और कार फ्लाईओवर से नीचे लटक गई थी। गनीमत रही कि इस हादसे में भी सभी कार सवार सुरक्षित बच गए।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Advertisement