Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Google The Android Show : गूगल नें किया खास वर्चुअल इवेंट की तारीख का ऐलान , मिल सकते हैं एंड्रॉयड 17 के नये फीचर्स

Google The Android Show : गूगल नें किया खास वर्चुअल इवेंट की तारीख का ऐलान , मिल सकते हैं एंड्रॉयड 17 के नये फीचर्स

By अनूप कुमार 
Updated Date

The Android Show :  गूगल ने अपने खास वर्चुअल इवेंट The Android Show: I/O Edition की तारीख का ऐलान कर दिया है। इस वर्चुअल इवेंट का दूसरा एडिशन 12 मई को होगा और यह इसी महीने के आखिर में होने वाली कंपनी की Developer Conference की तैयारी के तौर पर होगा। माउंटेन व्यू में मौजूद इस Tech Giant का कहना है कि यह Android के लिए सबसे बड़े सालों में से एक होगा, लेकिन उसने Android 17 में आने वाले किसी भी नए फ़ीचर के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

पढ़ें :- OnePlus Summer Sale : स्मार्टफोन, टैबलेट और ऑडियो डिवाइस पर भारी छूट, जानिए सबकी कीमत

दिलचस्प बात यह है कि इस साल ऑपरेटिंग सिस्टम का डेवलपमेंट साइकल पहले ही शुरू कर दिया गया था, और इसके चार बीटा अपडेट पहले ही जारी किए जा चुके हैं।

टीजर
कंपनी का कहना है कि Android के लिए यह साल काफी बड़ा रहने वाला है, कंपनी ने यूट्यूब पर सिर्फ इवेंट का एक टीजर वीडियो जारी किया है, जिसमें टाइम और डेट रिवील की गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Android 17 में बड़े डिजाइन बदलावों की बजाय Performance Optimization और Smooth User Experience पर ज्यादा फोकस किया गया है। यानी यूजर्स को ज्यादा फास्ट, स्टेबल और बेहतर Android एक्सपीरियंस मिल सकता है।.

पढ़ें :- बंगाल की खाड़ी में गूंजेगी अग्नि-4 की दहाड़, महाशक्ति बनने की ओर एक और बड़ा कदम
Advertisement