Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के स्वागत में दुल्हन की तरह सजाया गया गोरखपुर

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के स्वागत में दुल्हन की तरह सजाया गया गोरखपुर

By प्रिया सिंह 
Updated Date

उत्तर प्रदेश| राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद चार दिवसीय दौरे पर यूपी आए हुए हैं | आज दूसरे दिन गोरखपुर जा रहें है | उनके स्वागत में पुरे गोरखपुर को दुल्हन की तरह सजाया गया है | इस क्रम में आज वह दोपहर 12:15 पर गोरखपुर पहुंचेंगे | उनके साथ उनकी पत्नी और प्रथम महिला नागरिक सविता कोविंद भी रहेंगी | बताया जा रहा है कि गोरखपुर एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका स्वागत करेंगे|

पढ़ें :- CISCE Board Result 2024 : माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटे पास, जानें 10वीं-12वीं में मिले कितने नंबर

गोरखपुर में 20 घंटे रहेंगे राष्ट्रपति कोविंद

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 20 घंटे गोरखपुर में रहेंगे | जहां पर वह अपने पत्नि के साथ गीता प्रेस शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल होंगे | साथ ही गोरखनाथ मंदिर और नौकायान भी जाएंगे | राष्ट्रपति के गोरखपुर आने को लेकर गोरखपुर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं | मंदिर प्रबंधन के अनुसार, राष्ट्रपति निर्धारित समय पर मुख्य द्वार से मंदिर परिसर में प्रवेश करेंगे | राष्ट्रपति जिन रास्तों से होकर गीता प्रेस, उन सभी रास्तों को दुल्हन की तरह से सजा दिया गया है |

राज्यपाल और सीएम योगी करेंगे राष्ट्रपति का स्वागत

बताया जा रहा है की राष्ट्रपति कोविंद, के स्वागत के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर ऐरपोर्ट पर जायेंगे | उसके बाद वह एयरपोर्ट से सीधे सर्किट हाउस जाएंगे जहां विश्राम करने के बाद 4:45 गीता प्रेस शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल होंगे |

पढ़ें :- लोकसभा सामान्य चुनाव के नामांकन की तैयारियों का डीएम ने किया निरीक्षण

बच्चों के साथ लाइट एंड साउंड शो देखेंगे राष्ट्रपति

गौरतलब है कि राष्ट्रपति कोविंद बच्चों के साथ लाइट एंड साउंड शो देखेंगे | रात्रि विश्राम वह सर्किट हाउस में करेंगे रविवार की सुबह 8:30 बजे राष्ट्रपति संत कबीर नगर के मगहर के लिए प्रस्थान करेंगे |

 

Advertisement