गोरखपुर। यूपी (UP) गोरखपुर जिले (Gorakhpur Districts) के सहजनवां स्थित चिलुआताल थाना (Chiluatal police station) क्षेत्र के मोहम्मदपुर माफी गांव (Mohammadpur Mafi Village) के तरफ राप्ती नदी (Rapti River) में नहाने गए तीन युवक शुक्रवार को डूबने मौत हो गई है। करीब दो घंटे की तलाश के बाद तीनों के शव को बरामद कर लिया गया है। मृतकों की पहचान आर्यन शर्मा, दिव्यांशु सिंह और शिवम पासवान के रूप में हुई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पढ़ें :- UP IAS Posting : यूपी में 21 आईएएस अफसरों की अलग-अलग जिलों में तैनाती, देखें लिस्ट
सहजनवां नगर पंचायत (Sahjanwan Nagar Panchayat) के गाहासाड़ से सटे राप्ती नदी (Rapti River) बहती है। शुक्रवार को सुबह साढ़े 11 बजे के आसपास गीडा थाना क्षेत्र के गाहासाड़ निवासी नन्हे सिंह का 20 वर्षीय पुत्र दिव्यांशु सिंह अपने मित्र धनश्याम नगरी पिपरा थाना सहजनवां निवासी 18 वर्षीय आर्यन शर्मा पुत्र विनय शर्मा तथा 19 वर्षीय शिवम पासवान पुत्र जयनाथ पासवान निवासी वार्ड नंबर पांच सहबाजगंज थाना सहजनवां के साथ राप्ती नदी (Rapti River) में नहाने के लिए निकले।