Government Job: गवर्नमेंट जॉब की तलाश है साथ में जरूरी योग्यता रखते हैं तो आरपीएससी की इन वैकेंसी के लिए अप्लाई कर सकते हैं. यहां इनसे संबंधित जरूरी डिटेल साझा किए जा रहे हैं. राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन ने कुछ समय पहले ये भर्ती निकाली थी. इनके लिए आवेदन 20 फरवरी से हो रहे हैं और अब अप्लाई करने की लास्ट डेट पास आ गई है.
पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र
किसी वजह से अगर अब तक फॉर्म न भरा हो तो अब भर दें. आरपीएससी के इन पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 मार्च 2024 है. ये पद लाइब्रेरियन के हैं, जिनके लिए केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है. ऐसा करने के लिए आपको आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – rpsc.rajasthan.gov.in.
इन पदों पर आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से लाइब्रेरी साइंस में डिग्री या डिप्लोमा लिया हो. एज लिमिट 18 से 40 साल है. सेलेक्शन के लिए लिखित परीक्षा पास करनी होगी. पात्रता संबंधी और परीक्षा संबंधी और डिटेल ऊपर बतायी वेबसाइट से पता किए जा सकते हैं.
आवेदन करने के लिए शुल्क 600 रुपये है. आरक्षित श्रेणी के लिए शुल्क 400 रुपये है. परीक्षा तारीख के लिए वेबसाइट विजिट करते रहें. आवेदन से पहले डिटेल चेक कर लें और पात्रता पूरी करते हों तभी आवेदन करें. किसी भी विषय में विस्तार से जानकारी पाने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर दिए नोटिस को चेक कर सकते हैं.