Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Govinda Shooting Injury: गोली लगने से गोविंदा के पैर में 2 इंच घाव, bullet की तस्वीर वायरल

Govinda Shooting Injury: गोली लगने से गोविंदा के पैर में 2 इंच घाव, bullet की तस्वीर वायरल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Govinda Shooting Injury: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) को बीते दिन मंगलवार को उनके पैर में गोली लग गई थी, जिसकी वजह से उनका पैर जख्मी हो गया था। गोविंदा को ये गोली उनकी खुद की लाइसेंस रिवॉल्वर से लग गई थी। हालांकि इस हादसे के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती (admitted to hospital) कराया गया। फिलहाल डॉक्टर ने गोविंदा के पैर से गोली को निकाल दिया है। अब एक्टर खतरे से बाहर हैं।

पढ़ें :- एल्विश यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, सांप के जहर मामले में मिली क्लीन चिट

उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। इस बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर में दिख रही गोली को कथित तौर पर वही गोली बताया जा रहा है, जो गोविंदा के पैर में लगी थी।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में आप देख सकते हैं कि एक प्लेट में खून से सनी 9mm की गोली पड़ी हुई है। कथित तौर पर बताया जा रहा है कि इस गोली ने गोविंदा के पैर में 2 इंच तक घाव किया था।

फिलहाल डॉक्टर ने गोली को गोविंदा के पैर से निकाल दिया जिसकी वजह से उनके पैर में 8-10 टांके लगे हैं। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि गोविंदा की सर्जरी के बाद फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। अभी वो ICU में एडमिट हैं।

Advertisement