Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Grah Gochar September 2023 : सितंबर महीने में इन ग्रहों की बदलेगी चाल, इन राशियों के खुलेंगे भाग्य

Grah Gochar September 2023 : सितंबर महीने में इन ग्रहों की बदलेगी चाल, इन राशियों के खुलेंगे भाग्य

By अनूप कुमार 
Updated Date

Grah Gochar September 2023 : ग्रह निरंतर भ्रमण करते रहते है। एक राशि में अपना निश्चित समय पूरा करने के बाद ग्रह राशि परिवर्तन करते है। इसका प्रभाव सभी राशि के जातकों पर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सितंबर माह में 5 बड़े ग्रह गोचर करने जा रहे हैं।  आइए जानते हैं कि सितंबर माह में ग्रहों की चाल बदलने से किन राशियों को लाभ होगा।  4 सितंबर को शुक्र, कर्क राशि में मार्गी होंगे। इसी दिन बृहस्पति भी मेष राशि में वक्री होने जा रहे हैं। 17 सितंबर को सूर्य, कन्या राशि में गोचर करेंगे। 24 सितंबर को मंगल, कन्या राशि में अस्त होंगे।

पढ़ें :- Durva Ghas Ki Pattiyan : गणेश जी को प्रिय हैं ये पत्ते , अर्पित करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है

मेष राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सितंबर का महीना मेष राशि वालों के लिए धन वर्षा लेकर आ सकता है। मेष् राशि के जातकों को आर्थिक उछाल मिलेगा।  व्यापार में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। साथ ही कई समय से रुका हुआ काम भी पूरा होगा। विदेशों से जुड़ा कारोबार करने वालों के लिए यह समय अच्छा है।

मकर राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मकर राशि वालों के लिए सितंबर माह खुशियों का माह सावित होगा।  शुभ परिणाम देने वाला होगा। मकर राशि के जातकों को आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में उन्नति हो सकती है। समुद्र पार यात्रा के योग बन रहे हैं।

तुला राशि
इस माह में तुला राशि वालों का भाग्य का साथ मिलेगा। घर में खुशियां आयेगी। साथ ही प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में उन्नति को योग है। वहीं इस समय अवधि में करियर में भी शुभ परिणाम मिल सकते हैं। मेहनत के परिणामों का शुभ फल प्राप्त होगा।

सिंह राशि
सितंबर के महीने में सिंह राशि के जातकों का भाग्य भी चमकने वाला है। नौकरी आदि में प्रमोशन मिल सकता है। इसके साथ ही कारोबार में सफलता के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन खुशी-खुशी व्यतीत होगा। परिवार में सुख-समृद्धि आएगी।

पढ़ें :- Surya Gochar 2024: इस दिन होगा सूर्य देव का गोचर, इन लोगों की किस्मत में आएगा बदलाव
Advertisement