पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो नौतनवा/भैरहवा :: नौतनवा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष गुड्डू खान ने सोमवार को नेपाल के भैरहवा नगर के मेयर इश्तियाक अहमद से उनके कार्यालय में मुलाकात कर एक गंभीर ज्ञापन सौंपा।
पढ़ें :- Breaking News : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और मुकुंदानंद पर POCSO Act के तहत FIR दर्ज, शंकराचार्य, बोले- शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी है 'हिस्ट्रीशीटर'
ज्ञापन में हाल ही में भैरहवा स्थित एक्वा वाटर पार्क में नहाने के दौरान शाहिद अंसारी (उम्र 17 वर्ष) की डूबने से हुई दुखद मृत्यु का उल्लेख करते हुए घटना पर गहरा रोष व्यक्त किया गया है। इस हादसे ने भारतीय पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं।
गुड्डू खान ने मांग की है कि—
- उक्त एक्वा वाटर पार्क को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए।
- मृतक के परिजनों को न्याय और समुचित मुआवजा दिया जाए।
- सभी वाटर पार्कों में सुरक्षा व्यवस्था को अनिवार्य रूप से सुदृढ़ किया जाए।
- भारतीय पर्यटकों के हितों की रक्षा हेतु एक स्पष्ट मुआवजा नीति लागू की जाए।
उन्होंने कहा कि भारत-नेपाल के मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूती देने के लिए पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए। यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में और भी दर्दनाक हादसे हो सकते हैं।