उज्जैन। उज्जैन की कुल्फी का स्वाद अब भोपाल में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट (GIS) में आने वाले मेहमान चखेंगे। इसके अलावा मेहमानों को इंदौर की हींग कचौरी भी परोसी जाएगी। बता दें कि उज्जैन की कुल्फी का स्वाद उज्जैन आने वाले देश विदेशों के श्रद्धालुओं द्वारा भी चखा जाता है । इस कारण ही शहर की प्रसिद्ध दुकानों पर ग्राहकों का तांता लगा रहता है। गौरतलब है कि भोपाल में 24 और 25 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर समिट (Global Investor Summit) का आयोजन हो रहा है।
पढ़ें :- CM Omar Abdullah-journalist Nidhi Razdan: CM उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान संग रचाई शादी, जानें कैसे शुरू हुआ रिश्ता और बात पहुंच गई शादी तक
24 और 25 फरवरी को मानव संग्रहालय में लंच की व्यवस्था होगी, जबकि 24 फरवरी का गाला डिनर भी यहीं आयोजित किया जाएगा। यदि 25 फरवरी को उद्योगपति भोपाल में रुकते हैं, तो वे अपने संबंधित होटलों में डिनर करेंगे। गाला डिनर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
प्रदेश का भी टेस्ट मिलेगा
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (Global Investor Summit) के लिए ऐसा मेन्यू तैयार किया गया है, जो मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक और खानपान विरासत को पहचान को मजबूती देगा। इसे प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट व्यंजनों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। जैसे-मालवा के दाल बाफले, निमाड़ की दाल-पानिया, बुंदेलखंड और बघेलखंड की पारंपरिक और लोकप्रिय डिशेज भी इसमें शामिल हैं। इंदौर की हींग कचौरी, उज्जैन की कुल्फी का स्वाद चखेंगे । जीआईएस में आने वाले मेहमानों का स्वागत वेलकम ड्रिंक के रूप में मसाला छाछ और सूप में टमाटर-धनिए के शोरबे से किया जाएगा। लंच और डिनर में 70 से अधिक व्यंजन परोसे जाएंगे। इनमें मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, पंजाब और दक्षिण भारतीय व्यंजन तो होंगे ही, साथ ही थाई और चाइनीज फूड भी शामिल रहेगा।
एमपी टूरिज्म बोर्ड ने मेहमानों के स्वागत के लिए तैयार किया एक खास मेन्यू
पढ़ें :- Sanskriti Sansad : श्री काशी विश्वनाथ धाम में अन्तर्राष्ट्रीय चित्रकला कार्यशाला का भव्य शुभारंभ , जुटे देश-विदेश के 50 चित्रकार
भोपाल में पहली बार 24-25 फरवरी को मानव संग्रहालय (Anthropological Museum) में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) आयोजित हो रही है। इसमें देश के प्रमुख उद्योगपति, जैसे अंबानी, अडाणी, महिंद्रा, टाटा और बिरला समेत 30,000 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बिजनेस लीडर्स शिरकत करेंगे। जापान, स्पेन, हांगकांग सहित कई अन्य देशों से विदेशी निवेशक भी समिट में भाग लेंगे। मेहमानों के स्वागत के लिए एमपी टूरिज्म बोर्ड ने एक खास मेन्यू तैयार किया है, ताकि विदेशी और भारतीय अतिथियों को मध्यप्रदेश के स्वादिष्ट पारंपरिक व्यंजन परोसे जा सकें। मेन्यू में बिहारी लिट्टी- चोखा और पंजाबी तडक़ा भी शामिल किया गया है। 5 तरह की चाट और 15 तरह की मिठाई मेन्यू में 5 तरह की चाट शामिल की गई है। हींग, आलू और प्याज को कचोरी खाने को मिलेगी। मशरूम और ब्रोकली की खिचड़ी समेत आलू, गोभी, मूली और पनीर के पराठे भी परोसे जाएंगे। 15 तरह के स्वीट्स भी रहेंगे। इनमें सबसे खास मालपुआ, जलेबी-रबड़ी, मलाई सैंडविच, कुटको की शुगर फी खोर सबसे खास है।
मध्यप्रदेश से अक्षय की रिपोर्ट