Guinea Football Match : पश्चिमी अफ्रीकी देश गिनी में एक फुटबॉल मैच के दौरान उस समय हिंसा शुरू होगी जब फैन्स आपस में भिड़ गए। समर्थकों के हिंसक झड़प में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। खबरों के अनुसार, मैच रेफरी द्वारा एक विवादित निर्णय दिए जाने पर हिंसा शुरू हुई।
पढ़ें :- बोइंग में हजारों नौकरियों का अवसर, हर सप्ताह जोड़ रहा 100 से ज्यादा नए फैक्ट्री वर्कर्स
गिनी के प्रधानमंत्री अमादौ ओरी बाह (Guinea Prime Minister Amadou Oury Bah) ने एक्स प्लेटफॉर्म पर कहा कि भगदड़ रविवार दोपहर को नजेरेकोर शहर में लेबे और नजेरेकोर टीमों के बीच एक स्थानीय टूर्नामेंट के दौरान भड़क उठी, जो गिनी के सैन्य नेता ममदी डौम्बौया (Guinean military leader Mamadi Doumbouya) के सम्मान में आयोजित किया गया था।
खबरों के अनुसार, क्षेत्रीय अधिकारी क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं। अराजकता एक विवादित पेनल्टी के बाद हुई जिससे प्रशंसक नाराज हो गए, उनमें से कई भिड़ गए और भीड़ भरे स्टेडियम में खुले फुटबॉल मैदान में घुस गए