गुजरात। गुजरात (Gujarat)के अमरेली में मंगलवार दोपहर प्रशिक्षण विमान क्रैश (Training Plane Crashes) होने की बड़ी घटना सामने आई है। अमरेली के शास्त्री नगर इलाके में एक निजी कंपनी का विमान क्रैश (Plane Crashes) हो गया है।
पढ़ें :- केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही तीन सप्ताह के लिए स्थगित
जानकारी के अनुसार, विमान में कुल दो लोग मौजूद थे। विमान उड़ा रहे पायलट की दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्लेन क्रैश (Plane Crash) होने पर तेज धमाका हुआ और उसमें आग लग गई। इस दौरान पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
અમરેલી: પાયલોટ ટ્રેનિંગ સેન્ટરનું મીની પ્લેન ક્રેશ, 19-20 વર્ષીય પાયલોટનું મોત
ગિરીયા રોડ પર શાસ્ત્રીનગરના રહેણાંક વિસ્તારમાં મીની પ્લેન ક્રેશ
પ્લેન ક્રેશ બાદ બ્લાસ્ટની સાથે આગ લાગી, અન્ય 2-3 લોકો આગથી દાઝતા સારવાર હેઠળ#Amreli #planecrash #Pilottraining pic.twitter.com/LuogV4I7NR
पढ़ें :- UP Budget Session 2026 : बेरोजगारी-आरक्षण पर सपा-भाजपा में तकरार, डॉ. रागिनी सोनकर, बोलीं- इन दिनों आप मालिक हैं बाजार के, जो भी चाहें कीमत हमारी रखें...
— Jaimin Vanol (@VanolJaimin99) April 22, 2025
यह दुर्घटना मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे गिरिया रोड के पास शास्त्री नगर इलाके में हुई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर अमरेली फायर विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। स्थानीय पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, विमान कथित तौर पर शास्त्री नगर इलाके के पास एक खुले मैदान में दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले एक पेड़ से टकराया था। इलाके में कोई अन्य नुकसान नहीं हुआ है।
बता दें कि दो अप्रैल को गुजरात के जामनगर जिले में भारतीय वायुसेना का एक जगुआर फाइटर प्लेन क्रैश हो गया था। विमान में दो पायलट थे, जिनमें से एक ने सुरक्षित इजेक्ट कर लिया था। यह घटना जामनगर के सुवर्णा रोड गांव के पास हुई थी, जहां प्लेन के क्रैश होने के बाद भीषण आग लग गई थी। क्रैश होने के बाद प्लेन कई टुकड़ों में बंट गया था।
पढ़ें :- फिल्ममेकर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी को धोखाधड़ी मामले में बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दी ज़मानत
इससे पहले, हरियाणा के अंबाला जिले में 7 मार्च को वायुसेना का एक फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हालांकि, पायलट ने समय रहते सुरक्षित इजेक्ट कर लिया था। फाइटर जेट गिरने के कारण कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई थी। वायुसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया था कि नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान अंबाला में एक जगुआर विमान सिस्टम में खराबी आने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सुरक्षित इजेक्ट करने से पहले पायलट विमान को आबादी से दूर ले गया था। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए भारतीय वायुसेना ने जांच के आदेश दिए थे।