Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. गुजरात के मुख्यमंत्री Vijay Rupani का इस्तीफा, सीएम पद की रेस में हैं ये चार नाम

गुजरात के मुख्यमंत्री Vijay Rupani का इस्तीफा, सीएम पद की रेस में हैं ये चार नाम

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी (Gujarat Chief Minister Vijay Rupani) ने शनिवार को अचानक राजभवन पहुंचकर राज्यपाल आचार्य देवव्रत (Governor Acharya Devvrat ) से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके पीछे वजह साफ है कि बीजेपी(BJP) राज्य में चुनाव से एक साल पहले चेहरा बदलने जा रही है। माना जा रहा है कि बीजेपी (BJP)  ने सरकार के खिलाफ लोगों में नाराजगी है। इसकी काट ढूढते हुए पार्टी चेहरा बदल दिया है।

पढ़ें :- 'मेरे भाई 4000 KM पैदल चले... शहंशाह नरेंद्र मोदी जी महलों में रहते हैं,' शहजादा बोलने पर प्रियंका गांधी का पलटवार

रूपाणी के इस्तीफे के बाद राज्य में नए मुख्यमंत्री को लेकर अटकलें तेज

रूपाणी के इस्तीफे के बाद राज्य में नए मुख्यमंत्री को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। अब तक चार नाम सीएम पद के लिए सामने आए हैं। इनमें केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया,  पुरषोत्तम रुपाला राज्य के कृषि मंत्री आरसी फालदू और उप-मुख्यमंत्री नितिन पटेल शामिल हैं। इसके अलावा सीआर पाटिल के नाम की भी चर्चा है। हालांकि, इस संबंध में भाजपा से जुड़े सूत्रों ने कुछ भी कहने से साफ इनकार कर दिया।

विजय  रूपाणी (Vijay Rupani) ने पहली बार  सात अगस्त 2016 को गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद 2017 में राज्य में विधानसभा चुनाव हुए थे। इसमें भाजपा (BJP) ने बहुमत हासिल कर सरकार बनाई थी। भाजपा (BJP) ने गुजरात (Gujarat ) में 182 सीटों में से 99 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया था। विधानमंडल दल की बैठक में रूपाणी को विधायक दल का नेता और नितिन पटेल को उपनेता चुना गया था। रूपाणी ने 26 दिसंबर 2017 को दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद (Chief Minister of Gujarat) की शपथ ली।

पढ़ें :- Gujarat-Rajasthan Drug Nexus : एटीएस-एनसीबी ने किया ड्रग्स नेक्सस का भंडाफोड़, 230 करोड़ की मेफेड्रोन ड्रग्स के साथ 13 अरेस्ट
Advertisement