Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Video-इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान आग का गोला बना प्राइवेट जेट, दोनों पायलटों की मौत

Video-इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान आग का गोला बना प्राइवेट जेट, दोनों पायलटों की मौत

By Harsh 
Updated Date

सैंटो डोमिंगो: डोमिनिकन रिपब्लिक के ला रोमाना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान एक अमेरिकी प्राइवेट जेट (गल्फस्ट्रीम G200) भीषण हादसे का शिकार हो गया। टेक्सास जा रहे इस विमान में उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद गंभीर तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके बाद पायलटों ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को वापस एयरपोर्ट की तरफ मोड़ा।

पढ़ें :- 'Sunday के दिन, यमलोक में भी सब लोग छुट्टी पर रहते है!' हाईवे पर बाइक को कार ने मारी ऐसी टक्कर, लोग कर रहे अब मजेदार कमेंट

लेकिन जैसे ही जेट ने रनवे को छुआ, वह अनियंत्रित होकर क्रैश हो गया और देखते ही देखते आग के एक भयानक गोले में तब्दील हो गया। जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है। इस दिल दहला देने वाले हादसे में प्लेन के पायलट और को-पायलट की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, राहत की बात बस यह रही कि हादसे के वक्त विमान में कोई यात्री सवार नहीं था। फिलहाल एविएशन अथॉरिटी (IDAC) ने इस दर्दनाक हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए हाई-लेवल जांच के आदेश दे दिए हैं।

पढ़ें :- Video Viral : बृजभूषण शरण सिंह से बोला समर्थक, कल रात मैंने सपना देखा कि आपका चुनाव चिन्ह साइकिल है, देखें उनका रिएक्शन?
Advertisement