Haier Washing Machine Series : मानसून सीजन में बारिश की वजह से कपड़ों को सुखाने में काफी समस्या होती है। इस समस्या को ध्यान में रख कर हायर एप्लायंसेज इंडिया ने भारत में F17 Washing Machine Series लॉन्च की है। कंपनी की नई मशीन को AI बेस्ड वॉशिंग, स्मार्ट ऑटोमेशन और प्रीमियम डिजाइन के साथ पेश किया गया है।
पढ़ें :- स्पेस की दुनिया में नए शिखर पर भारत, NASA ने 'मून बेस मिशन' में पार्टनर बनने के लिए ISRO को दिया न्योता
एडजस्टेबल टिल्टेड टचस्क्रीन
इसका सबसे खास फीचर एडजस्टेबल टिल्टेड टचस्क्रीन है। इसे कंपनी भारत में अपनी तरह का पहला डिस्प्ले बता रही है। इसकी मदद से मशीन के कंट्रोल को बिना ज्यादा झुके आसानी से देखा और इस्तेमाल किया जा सकता है।
कीमत और वारंटी
Haier F17 की भारत में कीमत 75,990 रुपये रखी गई है. 12 किलो की क्षमता के साथ ये मशीन बड़े परिवारों के लिए ज्यादा कपड़े एक साथ धोने का ऑप्शन देती है। इसे भारत के अलग-अलग स्टोर्स और Haier की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। वारंटी की बात करें तो कंपनी मशीन पर 4 साल की Comprehensive Warranty दे रही है। इसके अलावा मोटर पर 12 साल की वारंटी मिलती है।
टचस्क्रीन
Haier F17 का सबसे अलग फीचर इसका Smart Flip TFT Touchscreen है. इस टचस्क्रीन को यूजर अपनी सुविधा के हिसाब से तीन अलग-अलग एंगल पर एडजस्ट कर सकता है। इसे 15 डिग्री, 20 डिग्री और 25 डिग्री के एंगल पर सेट किया जा सकता है।
बुजुर्गों या ऐसे लोगों के लिए ये फीचर उपयोगी हो सकता है, जिन्हें लंबे समय तक झुककर मशीन इस्तेमाल करना मुश्किल लगता है।