Coffee is beneficial for hair: अगर आप रुखे और बेजान बालों से परेशान हैं तो आप इनसे छुटकारा पाने के लिए कॉफी का इस्तेमाल कर सकती हैं। कॉफी का इस्तेमाल करने से बालों में नहई चमक तो आएगी बल्कि सफेद बालों को गहरा कलर देने में भी मदद करेगी। बालों को शैंपू के बाद कॉफी से धोकर देखें।
पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम
कुछ ही दिनों में फर्क महसूस होने लगेगा। इसके लिए सबसे पहले कॉफी में पानी डालकर उबाल लें। और फिर छानकर ठंडा कर लें। अब शैंपू से बाल धोने के बाद ठंडी कॉफी कोसिर से ऐसे डालें कि पूरे बाल अच्छी तरह से कॉफी से भीग जाएं। अब पंद्रह से बीस मिनट के लिए बालों को ऐसे ही छोड़ दें।
फिर साफ पानी से बाल घो लें। जब जब बालों में शैंपू करें तो कॉफी से बाल जरुर धुलें। लगातार ऐसा करने से आपको फर्क दिखाई देने लगेगा। बालों को कॉफी की मदद से धोने से न केवल सफेद बाल डार्क होने लगेंगे बल्कि बासों का नेचुरल कलर भी ब्यूटीफुल ब्राउन शेड में दिखेगा। इसके अलावा कॉफी की नेचुरल प्रॉपर्टीज की वजह से बाल शाइन करेंगे।
बालों को कॉफी से धोने के लिए ऑर्गेनिक क़फीग्राउंड्स का इस्तेमाल कर सकती है। ये बालों में असरदार तरीके से काम करती है और हेयर कलर को डार्क और चमकदार बनाती है। इसके अलावा कॉफी को हिना या मेहंदी में डालकर भी लगा सकती है।
बालों को कॉफी ग्राउंड्स से धोने से बालों का रुखापन कम होता है बालों की ड्राईनेस खत्म होती है। साथ ही बालों की लेंथ बढ़ने में भी मदद मिलती है। बालों को सिल्की और छाइनी के साथ ब्राउन शेड देती है।