घने, लंबे चमकदार बाल किसे अच्छे नहीं लगते है। इसके लिए लड़कियां हेयर पैक, कंडीशनर और न जाने क्या क्या ट्राई करती है। लेकिन गर्मियों में तेज धूप, धूल, पसीना और केमिकल वाले हेयर प्रोडक्ट के इस्तेमाल से बालों की नेचुरल खूबसूरती खो जाती है।
पढ़ें :- भारत ने न्यूजीलैंड को पहले वनडे में पांच विकेट से हराया, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की धमाकेदार पारी
खासकर कंडीशनर दिखने में भले की असरदार होते है लेकिन लंहे समय तक इसका इस्तेमाल करने से बाल रुखे और कमजोर हो सकते है। केमिकल वाले कंडीशनर का इस्तेमाल करने की बजाय आप अपने बालों में नेचुर चीजों का इस्तेमाल कर सकते है।
बालों को बिना कोई नुकसान पहुंचाएं उन्हे नेचुरली क कंडीशनिंग देने के लिए दही का इस्तेमाल कर सकते है। दही में प्रोटीन,लेक्टिक एसिड होता है जो स्कैल्प को साफ करता है। बालों को सॉफ्ट बनाता है। शैंपू से पहले बालों में दही लगाकर बीस से तीस मिनट तक लगाकर छोड़ दें। फिर शैंपू से धो लें। ऐसा करने से बाल सॉफ्ट और चमकदार होंगे। साथ ही डैंड्रफ और खुजली से भी छुकारा मिलेगा।
इसके अलावा आप बालों में एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते है। एलोवेरा जेल गर्मियों में स्कैल्प को ठंडक पहुंचाने में मदद करता है और हाइड्रेट भी करता है। एलोवेरा जेल को स्कैल्प पर सीधा लगा सकते है फिर बालों पर भी लगा लें। पंद्रह से बीस मिनट के बाद शैंपू कर लें। बालों में नेचुरल चमक आएगी और दो मुंहे बालों से छुटकारा मिलेगा। ग्रोथ भी बढ़ेगी।
इसके अलावा आप बालों में एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल कर सकते है। इसका इस्तेमाल करने से बालों का पीएच संतुलित होता है और साफ चमकदार बनाने में मदद करता है। इसके लिए एक कप पानी में दो चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर शैंपू के बाद बालोंमें डालें। फिर दो मिनट बाद सादे पानी से बालों को धो लें।
पढ़ें :- Agniveer Services : अग्निवीर योजना को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान, 25 प्रतिशत नियमित सैनिक बनेंगे, 75 प्रतिशत को मिलेगा दो साल सेवा विस्तार
इसके अलावा आप बालों में कंडीशनर की जगह चावल का माड़ या चावल का पानी इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए चावल को पकाते समय चावल में जो गाढ़ा चिपचिपा पानी निकलता है उसे निकाल कर ठंडा कर लें। फिर बालों में लगाकर पंद्रह से बीस मिनट तक के लिए छोड़ दें। फिर शैंपू कर लें। इससे बाल मुलायम और चमकदार होते है।