Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. ‘Hanuman Ansh’ OTT :  बाबा नीम करोली पर बनी ‘हनुमान अंश’ देख सकेंगे OTT पर , जानें रिलीज की तारीख

‘Hanuman Ansh’ OTT :  बाबा नीम करोली पर बनी ‘हनुमान अंश’ देख सकेंगे OTT पर , जानें रिलीज की तारीख

By अनूप कुमार 
Updated Date

‘Hanuman Ansh’ OTT :  बाबा नीम करौली के चमत्कारों को दुनिया सलाम करती है। बाबा के चमत्कारों पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। फिल्मी दुनिया के रिकार्डो को ध्वस्त करते हुए इस फिल्म ने नये कीर्तिमान बनाए। बहुभाषी दर्शकों की मांग को देखते हुए अब इस फिल्म को OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार है। अब ये फिल्म 27 नवंबर से सोनी लिव (Sony LIV) और नेटफ्लिक्स पर 29 नवंबर से स्ट्रीम होगी। हालांकि, अलग-अलग भाषाओं में फिल्म देखने वाले दर्शकों के लिए रिलीज की तारीख भी अलग होगी। इसके तहत दर्शकों को दो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर कुल छह भाषाओं में फिल्म देखने का मौका मिलेगा।

पढ़ें :- 'तारा सुतारिया' के बर्थडे पोस्ट पर 'वीर पहाड़िया' का खास कमेंट, क्या ब्रेकअप के बाद फिर हुआ पैचअप?

नेटफ्लिक्स ने इसे भगवान हनुमान के परम भक्त की दिव्य कहानी बताया है। पांच क्षेत्रीय भाषाओं में रिलीज के जरिए फिल्म को हिंदी भाषी दर्शकों के अलावा देश के अन्य हिस्सों में भी ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की तैयारी है।

कुछ समय पहले, डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने बताया था कि एक ओटीटी  प्लेटफ़ॉर्म ने ‘अपमानजनक’ भाषा का इस्तेमाल करते हुए फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था। जबरदस्त कमाई के बाद सब कुछ बदल गया। अब चमत्कारिक रुप से एक साथ हनुमान अंश सोनी और नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

Advertisement