कोरियोग्राफर मुदस्सर खान के घर में खुशियों ने दस्तक दी है। दरअसल, उनकी पत्नी रिया और उन्होंने नन्ही परी का वेलकम किया है। कपल ने पेरेंट्स बनने की जानकारी 23 दिसंबर, 2024 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दी थी।
पढ़ें :- अभिनेता रणवीर सिंह से मांगी गई 20 लाख रुपए की फिरौती, क्राइम ब्रांच ने जारी किया लुक आउट सर्कुलर
मुदस्सर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है- मैं हम दोनों की फैमिली और दोस्तों का उनकी दुआओं और ब्लेसिंग के लिए सबका धन्यवाद करता हूं।
जैसे ही मुदस्सर खान ने इंस्टाग्राम पर यह पोस्ट शेयर किया तो फैंस, फ्रेंड्स और रिश्तेदारों ने उन्हें बधाईयां देनी शुरू कर दी।
बताते चलें कि कोरियोग्राफर मुदस्सर खान ने पिछले साल 2023 में रिया किशनचंदानी से शादी की थी। मुदस्सर खान ने अपनी शादी में सफेद शेरवानी पहनी हुई थी, जिसमें वो काफी शानदार नजर आ रहे थे।
पढ़ें :- VIDEO: 47 सालों बाद एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे सुपरस्टार रजनीकांत और कमल हासन, प्रोमो आया सामने, जाने कब होगी फिल्म होगी रिलीज
वहीं, उनकी पत्नी रिया किशनचंदानी ने व्हाइट शरारा पहना हुआ था, जिसमें वो बला की खूबसूरत नजर आ रही थीं। अपनी शादी की तस्वीरों को शेयर करते हुए मुदस्सर ने एक इमोशनल पोस्ट लिखा था जिसमें लिखा था-‘अलहम्दुलिल्लाह, दुनिया के सबसे खूबसूरत इंसान रिया किशनचंदानी से शादी हुई।