Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. गैलरी
  3. Happy Birthday: Sushant Singh ने आखिरी बार रिया को दिया था ये खास गिफ्ट, ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी

Happy Birthday: Sushant Singh ने आखिरी बार रिया को दिया था ये खास गिफ्ट, ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती आज अपना 29वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। सुशांत सिंह की मौत के बाद से ही रिया सुर्खियों में बनी रही थी। इस दौरान रिया को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। लेकिन क्या आप जानते है रिया और सुशांत पहली बार कहां मिले थे और उनकी लव स्टोरी कैसी शुरू हुई थी।

पढ़ें :- Parineeti Chopra's throwback video: दूरदर्शन के कार्यक्रम में गाना गाती दिखी परिणीति चोपड़ा, थ्रोबैक वीडियो वायरल

आपको बता दें रिया चक्रवर्ती और सुशांत पहली बार साल 2013 में मिले थे, और उस वक्त सुशांत ‘शुद्ध देसी रोमांस’ फिल्म में काम कर रहे थे। जबकि रिया ‘मेरे डैड की मारूती’ फिल्म में काम कर रही थीं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्टर उस समय किसी और के साथ रिलेशन में थे। वहीं, रिया और सुशांत के फिल्म का सेट आस-पास था, जिससे उनकी मुलाकात होते रहती थी। धीरे-धीरे रिया औऱ सुशांत अच्छे दोस्त बन गए थे। रिया ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह और सुशांत 2017-18 के दौरान एक प्रॉडक्शन हाउस से अलग हुए।

दोनों ने अलग-अलग बैनर के साथ काम करना तय किया और इसके बाद दोनों रिलेशनशिप में आ गए। वहीं, रिया ने सुशांत के 34वें जन्मदिन पर उनके साथ एक तसवीर पोस्ट कर उन्हें गोल्डन हार्ट वाला लड़का बताया था।

पढ़ें :- Urfi Javed new look: उर्फी जावेद ने खाने के लिए पहनने के लिए किया अंडों का इस्तेमाल, आउटफिट ने किया फैन्स को हैरान


पिछले साल 2020 में रिया के जन्मदिन पर सुशांत उनके साथ नहीं थे। वहीं, साल 2019 में एक्टर ने रिया का बर्थडे मनाया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने रिया के जन्मदिन पर उन्हें प्लेटिनम पेंडेंट गिफ्ट दिया था और रिया को ये तोहफा बेहद पसन्द आया था।

Advertisement