Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ। यहां पर एक केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर तेज धमाके के साथ फट गया। बॉयलर फटने से वहां पर हड़कंप मच गया। इसके साथ ही वहां पर आग लग गयी। इसकी सूचना दमकल को दी गयी।
पढ़ें :- INDIA गठबंधन प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी पहुंचे बैजू यादव के सोनौली कार्यालय,बैठक
शुरूआती जानकारी के मुताबिक, इस दर्दनाक हादसे में आठ लोगों की मौत हो गयी है, जबकि 15 लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं। वहीं, इस सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी वहां पर मौजूद हैं। इसके साथ ही राहत और बचाव का कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि हापुड़ के धौलान क्षेत्र में यूपीआईडी की फैक्ट्री है, जिसमें केमिकल बनता है।
#UPCM @myogiadityanath ने जनपद हापुड़ स्थित एक फैक्ट्री में ब्वॉयलर फटने की दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक प्रकट किया है।
मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) June 4, 2022
पढ़ें :- Swati Maliwal Case : प्रियंका गांधी बोलीं- मैं हमेशा ही महिलाओं के साथ हूं, बीजेपी के नेता इस मुद्दे पर कैसे बोल सकते है?
बताया जा रहा दोपहर वहां के कर्मचारी फैक्ट्री में काम कर रहे थे। तभी तेज धमाके के साथ बॉयलर फट गया। इसके साथ ही फैक्ट्री में आग लग गयी। वहीं, इस घटना की चपेट में आए 8 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 15 मजदूर बुरी तरह से झुलस गए। वहीं, दमकल की गाड़ी आग बुझाने में जुटी हुई है। इसके साथ ही राहत और बचाव कार्य जारी है।