Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. महेंद्र सिंह धोनी के साथ झूमते नजर आए हार्दिक ओर क्रुणाल पांड्या, देखिए वीडियो

महेंद्र सिंह धोनी के साथ झूमते नजर आए हार्दिक ओर क्रुणाल पांड्या, देखिए वीडियो

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पार्टी में इंजॉय करते हुए दिखे रहे हैं। इस दौरान उनके साथ हार्दिक पांड्या ओर क्रुणाल पांड्या भी नजर आ रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी और एनसीपी नेता प्रफुल पटेल की बेटी पूर्णा पटेल भी नजर आईं।

पढ़ें :- IND vs PAK Match: चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत-पाकिस्तान की इस मैदान पर हो सकती है भिड़ंत, PCB ने ICC के सामने रखा प्रस्ताव

साक्षी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें धोनी, हार्दिक और क्रुणाल के साथ रैपर बादशाह के गाने ‘काला चश्मा’ पर डांस करते दिख रहे हैं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। धोनी सिर्फ डांस ही नहीं कर रहे थे, बल्कि उस पार्टी में डीजे भी बने।

पढ़ें :- टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया को बड़ा झटका, इस टीम ने छीना नंबर-1 का ताज

साक्षी ने ही इसका भी वीडियो शेयर किया है। धोनी साथ ही डिनर के दौरान कुछ लोगों के साथ बात करते भी दिखे। पूर्णा पटेल ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साक्षी और धोनी के साथ तस्वीर शेयर की है। बता दें कि, महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।

Advertisement