Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. हार्दिक पांड्या ने अपना वादा निभाकर जीत फैंस का दिल, वानखेड़े के ग्राउंडस्टाफ को दिये 10-10 लाख रुपये

हार्दिक पांड्या ने अपना वादा निभाकर जीत फैंस का दिल, वानखेड़े के ग्राउंडस्टाफ को दिये 10-10 लाख रुपये

By Abhimanyu 
Updated Date

Hardik Pandya kept his promise : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या को बेहद स्टालिश खिलाड़ी माना जाता रहा है। लेकिन, कई बार पांड्या अपनी दरियादिली से फैंस का दिल जीतते रहे हैं। अब उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम के ग्राउंडस्टाफ को किया हुआ वादा निभाया है, जो उन्होंने टी20 वर्ल्ड के दौरान किया था। इन ग्राउंडस्टाफ को पांड्या ने 10-10 लाख रुपये की इनामी राशि दी है।

पढ़ें :- Video- PSL के पहले मैच में रंग छोड़ने लगी खिलाड़ियों की जर्सी, गेंद सफेद से हुई गुलाबी

दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के दौरान, हार्दिक पांड्या ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ट्रेनिंग करते हुए कई रातें बिताईं। वह अक्सर आधी रात तक अभ्यास करते रहे। उस दौरान, पांड्या ने ग्राउंड स्टाफ से, जिन्होंने बिना थके उनका साथ दिया था, यह वादा किया था कि जब वह वापस लौटेंगे, तो उन्हें इनाम देंगे। अब आईपीएल शुरू होने से ठीक पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान ने अपना वादा निभाया है। उन्होंने ग्राउंडस्टाफ़ के हर सदस्य को 10 लाख रुपये का इनाम दिया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय ऑलराउंडर ने गुरुवार को वानखेड़े में MCA के ग्राउंडस्टाफ़ को सम्मानित किया, और उस कठिन ट्रेनिंग के दौरान निभाई गई उनकी भूमिका को सराहा। उनका यह कदम एक क्रिकेटर के सफ़र में ग्राउंडस्टाफ़ के अक्सर अनदेखे योगदान की याद दिलाता है। बता दें कि हार्दिक पांड्या ने भारत की T20 विश्व कप जीत में अहम भूमिका निभाई थी। अब उनका अगला टारगेट अपनी टीम मुंबई इंडियंस को फिर एक बार चैंपियन बनाना है।

Advertisement