Harry Brook Triple Hundreds: मुल्तान टेस्ट के चौथे दिन इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी 823/7 के स्कोर पर घोषित कर दी है। साथ ही टीम को पहली पारी में 267 रनों की बढ़त भी हासिल हो गयी है। इंग्लैंड की इस ऐतिहासिक पारी में हैरी ब्रुक का तेज तिहरा शतक और जो रूट का दोहरा शतक शामिल रहा है। हालांकि, हैरी ब्रुक ‘मुल्तान के सुल्तान’ नाम से मशहूर भारतीय दिग्गज वीरेंद्र सहवाग रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाये।
पढ़ें :- बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में 'भारत-विरोधी' गुट आउट, तमीम इकबाल बने नए बॉस
दरअसल, हैरी ब्रुक ने गुरुवार को पाकिस्तान के खिलाफ 310 गेंदों में तिहरा शतक पूरा किया। यह मुल्तान के मैदान पर दूसरा टेस्ट तिहरा शतक है। इससे पहले वीरेंद्र सहवाग ने 2004 में पाकिस्तान के खिलाफ 364 गेंदों में तिहरा शतक ठोका था। इसके बाद सहवाग ने टेस्ट इतिहास का सबसे तेज शतक यानी 278 गेंदों में साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगाया था। वीरू ने अपने करियर का दूसरा तिहरा शतक 2008 में चेन्नई के मैदान पर जड़ा था। वहीं, सहवाग के बाद सबसे तेज तिहरा शतक जड़ने के मामले में हैरी ब्रूक दूसरे नंबर पर आ गए हैं।
टेस्ट में सबसे तेज तिहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज (कम गेंदों के लिहाज से)
278 गेंदें – वीरेंद्र सहवाग बनाम साउथ अफ्रीका, चेन्नई, 2008
310 गेंदें – हैरी ब्रूक बनाम पाकिस्तान, मुल्तान, 2024
पढ़ें :- UP IAS Posting : यूपी में 21 आईएएस अफसरों की अलग-अलग जिलों में तैनाती, देखें लिस्ट
362 गेंदें – मैथ्यू हेडन बनाम जिम्बाब्वे, पर्थ, 2003
364 गेंदें – वीरेंद्र सहवाग बनाम पाकिस्तान, मुल्तान, 2004
381 गेंदें – करुण नायर बनाम इंग्लैंड, चेन्नई, 2016
389 गेंदें – डेविड वार्नर बनाम पाकिस्तान, एडिलेड, 2019
393 गेंदें – क्रिस गेल बनाम श्रीलंका, गॉल, 2010.