Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. हर्षा रिछारिया वीडियो जारी कर बोलीं- ‘अब मेरी हिम्मत टूट रही है…,आत्महत्या की दी धमकी

हर्षा रिछारिया वीडियो जारी कर बोलीं- ‘अब मेरी हिम्मत टूट रही है…,आत्महत्या की दी धमकी

By santosh singh 
Updated Date

भोपाल। महाकुंभ (Maha Kumbh) से फेमस हुई हर्षा रिछारिया (Harsha Richhariya) ने आत्महत्या करने की धमकी दी है। सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर हर्षा रिछारिया (Harsha Richhariya)  ने सुसाइड अटेम्प्ट (Suicide Attempt) करने की बात की कही है।

पढ़ें :- बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना बेतुका, यह हर किसी का मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट
पढ़ें :- IND vs WI 5th T20: बारिश ने बिगाड़ा खेल, टॉस में देरी: भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज होगा सीरीज का फैसला?

वीडियो में हर्षा रिछारिया (Harsha Richhariya)  ने कहा कि, किसी सुबह आप लोग सुनेंगे कि ‘हर्षा रिछारिया (Harsha Richhariya)  ने सुसाइड कर लिया। अब मेरी हिम्मत टूट रही है। कुछ धर्म विरोधी लोग मुझे बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। मेरे पुराने वीडियो को वायरल कर कहा जा रहा की ये साध्वी नहीं है। हर्षा ने आगे कहा कि, मैंने कभी खुद को साध्वी नहीं कहा। पुराने वीडियो के साथ साथ एआई (AI) से फेक वीडियो जनरेट कर कुछ लोग वायरल कर रहे हैं। मेरे पास उन सारे लोगों के नाम है और सुसाइड नोट में वो सभी नाम में लिख कर जाऊंगी।

Advertisement