Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Haryana Floor Test Live: हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही शुरू, जजपा का विधायकों को अनुपस्थित रहने का व्हिप जारी

Haryana Floor Test Live: हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही शुरू, जजपा का विधायकों को अनुपस्थित रहने का व्हिप जारी

By संतोष सिंह 
Updated Date

Haryana Floor Test Live : हरियाणा की नायब सिंह सैनी (Naib Singh Saini) की सरकार का बुधवार को बहुमत परीक्षण है। मंगलवार को सीएम पद संभालने के बाद सैनी ने पांच मंत्रियों व अफसरों के साथ पहली कैबिनेट बैठक की।  बैठक के बाद उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार (Haryana Government) ने बुधवार को एक दिन का विधानसभा सत्र (Assembly Session) बुलाया है। सत्र के दौरान सरकार विश्वास मत हासिल करेगी। उन्होंने बताया कि उनके पास 48 विधायकों का समर्थन पत्र है।

पढ़ें :- ट्रेड डील के जरिए सरकार किसानों को करना चाहती है कमजोर, अमेरिका के साथ की गई है ये एकतरफा डील: सचिन पायलट

मैं भाजपा के लिए काम करता रहूंगा : अनिल विज 

कल विधायक दल की बैठक से नाराज होकर निकले पूर्व गृह मंत्री अनिल विज (Former Home Minister Anil Vij) सीधे विधानसभा पहुंचेंगे। अंबाला से रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि परिस्थितियां बदलती रहती हैं, लेकिन मैंने हर स्थिति में बीजेपी (BJP) के लिए काम किया है।

जजपा के विधायकों को अनुपस्थित रहने का व्हिप जारी

विश्वासमत के दौरान जननायक जनता पार्टी (JJP)के विधायक सदन से अनिवार्य रूप से अनुपस्थित रहेंगे। पार्टी ने तीन लाइन का व्हिप जारी कर दिया है।

पढ़ें :- T20 World Cup 2026 : जिम्बाब्वे ने वर्ल्ड कप में किया एक और बड़ा उलटफेर, पहले ऑस्ट्रेल‍िया, अब श्रीलंका को धूल चटाई , ग्रुप बी में पहले स्थान पर किया क्वालीफाई

Advertisement