Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Haryana Nikay Chunav 2025 : 10 में से 9 निगमों में भाजपा का बजा डंका, कांग्रेस खाली हाथ, मानेसर में निर्दलीय ने मारी बाजी

Haryana Nikay Chunav 2025 : 10 में से 9 निगमों में भाजपा का बजा डंका, कांग्रेस खाली हाथ, मानेसर में निर्दलीय ने मारी बाजी

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। हरियाणा निकाय चुनाव (Haryana Municipal Elections) के नतीजे घोषित हो रहे हैं। बुधवार सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हो गई है। राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) चुनावी दौर से गुजरे 10 में से 9 नगर निगमों में जीत दर्ज करने में सफल हुई है। वहीं, एकमात्र मानेसर निर्दलीय के खाते में गया। जबकि, कांग्रेस के हाथ खाली रहे। 2 मार्च को हुई वोटिंग के दौरान 51 लाख पात्र मतदाताओं में से 46 फीसदी ने अधिकार का इस्तेमाल किया था। पानीपत नगर निगम के चुनाव अलग से कराए गए थे। अब तक 26 वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने जा चुके हैं। इनमें फरीदाबाद, गुरुग्राम, करनाल और भावना की सीटें शामिल हैं।

पढ़ें :- VIDEO- बिजनौर में महिला कर्मचारी से बदसलूकी का विरोध करना पड़ा भारी, चालक ने गनमैन को कार से कुचला

मानेसर निगम में निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. इंद्रजीत यादव ने जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार सुंदर लाल को हराया। इंद्रजीत यादव ने खुद को केंद्रीय राज्यमंत्री व गुरुग्राम से भाजपा सांसद राव इंद्रजीत की करीबी बताकर प्रचार किया था। वहीं, भाजपा रोहतक, हिसार, करनाल, अंबाला, सोनीपत और फरीदाबाद नगर निगम में मेयर का चुनाव जीत गई है। कांग्रेस सभी निगमों में पीछे है।

कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट (Congress MLA Vinesh Phogat) के विधानसभा क्षेत्र जुलाना की नगर पालिका में चेयरमैन पद के लिए भाजपा के डॉ. संजय जांगड़ा ने जीत दर्ज की है। फतेहाबाद जिले की जाखल मंडी नगर पालिका में निर्दलीय उम्मीदवार विकास कुमार चेयरमैन बन गए हैं।

Advertisement