हरियाणा। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Haryana Chief Minister Manohar Lal) सोमवार सुबह रोहतक से भिवानी जाते समय पैतृक गांव बनियानी (Village Baniyani) पहुंचे और अपने पैतृक व चचेरे भाई के पैतृक मकान को गांव की पंचायत को सुपुर्द कर दिया। उन्होंने इस दौरान कहा कि मकान में ई-लाइब्रेरी (E-library) बनाई जाए, जो गांव की अगली पीढ़ी के काम आ सकेगी। इसके बाद मुख्यमंत्री भिवानी के लिए रवाना हो गए। जहां वह सांसद धर्मबीर सिंह (MP Dharmbir Singh) के घर जाएंगे।
पढ़ें :- UP News : योगी सरकार ने कर्मचारियों को दिया 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75 फीसदी रकम जीपीएफ में होगी, जानें कौन होगा पात्र?
बनियानी गांव से मेरी बहुत सी यादें जुड़ी हैं, मेरा बचपन यहीं बीता, शिक्षा यहीं से हुई इस नाते से यहां का घर मेरे लिए बहुत ही खास है।
आज गांव में पहुंचकर अपने पैतृक घर को बच्चों के लिए ई-लाईब्रेरी बनाने हेतु गाँव और समाज के नाम किया। pic.twitter.com/EFmHhI89px
— Manohar Lal (@mlkhattar) January 29, 2024
पढ़ें :- सीएम योगी, बोले- फॉरेंसिक साक्ष्यों की शुद्धता और समयबद्धता से यूपी में सुनिश्चित होगा न्याय
मुख्यमंत्री ने पैतृक गांव बनियानी (Village Baniyani) में कहा कि उनके लिए गर्व की बात है कि वह अपने गांव में आए हैं, जो उनके लिए दर्शनीय है। उन्होंने कहा कि उनका बचपन यहां बीता और पढ़ाई भी यहीं पर की है। कहा कि यह मकान माता-पिता की निशानी है, जो उन्होंने मेरे नाम किया था।
उनको महसूस हुआ कि यह मकान गांव के काम आना चाहिए। सीएम ने कहा कि वह अपना व चचेरे भाई का मकान मिलाकर गांव को सुपुर्द कर रहे हैं। ताकि गांव में यहां ई-लाइब्रेरी (E-library) बनाई जा सके। इसके साथ मुख्यमंत्री ने गांव के विकास कार्यों का जायजा भी लिया।