Haryana News: हरियाणा के बहादुरगढ़ में इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक नफे सिंह राठी समेत चार लोगों पर बदमाशों ने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग की। ताबड़तोड़ फायरिंग में उन्हें गोलियां लगी हैं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार के दौरान उनकी और उनके साथी की मौत हो गयी। वहीं, इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
पढ़ें :- T20 World Cup 2026 : उस्मान तारिक की गेंदबाजी पर सूर्यकुमार यादव, बोले-अगर एग्जाम में आपको सिलेबस से बाहर का सवाल मिलता है तो आप उसे छोड़ते नहीं...
मीडिया रिपोर्ट की माने तो, बदमाशों ने योजनाबद्ध तरीके से हमला बोला है। इस हमले में तीन सुरक्षाकर्मियों को भी गोली लगी है। ये घटना बराही फाटक के पास हुई है। हमलावर भी गाड़ी में सवार होकर आए थे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हो गए।
हमलावरों ने की करीब 40 राउंड फायरिंग
बताया जा रहा है कि नफे सिंह राठी अपनी फॉर्चूनर कार में सवार थे। इसी दौरान आई-10 कार में सवार होकर हमलावर उनका पीछा कर रहे थे। जब नफे सिंह की गाड़ी बराही फाटक के पास पहुंची तो हमलावारों ने पूर्व विधायक पर गोलियां बरसा दीं। कहा जा रहा है कि हमलावरों ने कम से कम 40 राउंड फायरिंग की। सामने आई तस्वीरों में देखा गया कि कार का पूरा शीशा टूटा हुआ है और गाड़ी पर गोलियां के के निशान हैं।