Haryana Politics: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले हरियाणा में बड़ा सियासी उलटफेर हुआ है। यहां पर भाजपा को बड़ा झटका लगा है। हरियाणा में भाजपा और जजपा का गठबंधन टूट गया है। इन सबके बीच मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अपने मंत्रिमंडल के साथ राजभवन पहुंचे और इस्तीफा दे दिया। मुख्यमंत्री के इस्तीफे के बाद वहां पर एक बार फिर सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है। कांग्रेस यहां पर पूरी गतिविधि पर नजर बनाए हुए है। कहा जा रहा है कि, कांग्रेस के दिग्गज नेता अपने विधायकों के साथ बातचीत कर रहे हैं।
पढ़ें :- Iran–Israel War: युद्ध में कूदे हूती लड़ाके, इजरायल पर दागी मिसाइलें, अब और भी खतरनाक हो सकता है युद्ध
वहीं, गठबंधन टूटने पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि आज की घटनाक्रम पर मैंने तीन महीने पहले सिरसा में रिएक्शन दे दिया था। मैंने प्रदेश वासियों को बता दिया था कि भाजपा-जजपा में समझौता तोड़ने का अघोषित समझौता हो गया है। इस बार भाजपा के इशारे पर जजपा और इनेलो वाले कांग्रेस की वोट में सेंध मारने अलग से फिर आएंगे।
दुष्यंत चौटाला ने सरकारी गाड़ियां लौटाई
सूत्रों के अनुसार, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने अपनी सरकारी गाड़ियां लौटा दी हैं। इसके अलावा जजपा में भी टूट की खबर है। सूत्रों के अनुसार, जजपा विधायक देवेंद्र बबली भी भाजपा की बैठक में शामिल होंगे।