MLA Dies of Heart Attack: हरियाणा। गुरुग्राम के बादशाहपुर से निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद (Rakesh Daulatabad) का शनिवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शनिवार की सुबह करीब दस बजे अचानक तबियत बिगड़ने पर उन्हे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
पढ़ें :- बारामती उपचुनाव: सुनेत्रा पवार का निर्विरोध जीतना लगभग तय, कांग्रेस ने अजीत पवार के ‘सम्मान’ में पीछे खींचे कदम
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें पालम विहार स्थित मणिपाल हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की खबर पाकर लोग हॉस्पिटल पहुंच रहे है। जेजपी से लोकसभा प्रत्याशी राहुल फाजिलपुरिया और भाजपा नेता मुकेश पहलवान भी हॉस्पिटल पहुंचे।